देवा गुर्जर कोटा: कौन था राजस्थान का देवा डॉन, सोशल मीडिया पर थे हजारों फॉलोवर्स, टशन वाली फोटो करता था अपलोड

कोटा : देवा डॉन के नाम से सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाले देवा गुर्जर के खिलाफ कोटा और चित्तौडगढ़ के कई थानों में कई केस दर्ज हैं। कुछ समय से देवा गुर्जर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था। सोशल मीडिया पर वह देवा डॉन के नाम से फेमस था। हजारों की संख्या में उसके फॉलोअर्स भी थे। सोशल मीडिया पर वह टशन में फोटो डालता था। इन फोटोज को उसके फॉलोअर वायरल करते थे। उसकी हत्या के बाद बवाल मच गया है। पुलिस हत्यारों को पकड़ने छापेमारी कर रही है तो समर्थकों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। जानिए कौन था राजस्थान का देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन, जिसकी हत्या के बाद बवाल मच गया है...

Asianet News Hindi | Published : Apr 5, 2022 7:05 AM IST / Updated: Apr 06 2022, 03:37 PM IST

18
देवा गुर्जर कोटा: कौन था राजस्थान का देवा डॉन, सोशल मीडिया पर थे हजारों फॉलोवर्स, टशन वाली फोटो करता था अपलोड

रावतभाटा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर (Deva Gurjar) दहशतगर्दी का दूसरा नाम था। उसकी तूती बोलती थी। गुर्जर समाज खासकर युवाओं में उसकी अच्छी खासी पैठ थी। वह बोराबास गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि राजनीतिक रसूख के चलते देवा हमेशा-हमेशा के लिए अपना दबदबा बनाना चाहता था।

28

देवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था और काफी चर्चित भी था। कई बार तो उसने फेसबुक पर लाइव आकर आपत्तिजनक मैसेज भी दिए थे। यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसकी बड़ी फॉलोइंग थी। नए-नए वीडियो बनाने और फोटो खिंचवाने वह अपने साथ एक कैमरामैन भी रखता था।

38

रावतभाटा क्षेत्र में अपनी दहशत और दबदबे के बल पर ही वह ठेका-पट्टा का काम करता था। कई मामलों पर उस पर कोटा और चित्तौडगढ़ के कई थानों में केस भी दर्ज हैं। उसकी बह औऱ जीजा पर भी कई मामलों में केस दर्ज हो चुका है। उसे बुलट काफी पसंद थी और वह कई बार उसी से घूमने निकल जाया करता था।

48

देवा की दो पत्नियां हैं। दोनों हमेशा देवा के साथ ही रहती थी। टशन दिखाने वह जहां भी जाता अपनी दोनों पत्नियों के साथ लेकर जाता था। देवा की दोनों पत्नियां भी आपसी ताल-मेल से रहती थीं और उनके लिए देवा परमेश्वर था। हर साल दोनों पत्नियां एक साथ ही करवाचौथ मनाती थीं।

58

देवा की फैमिली में दो पत्नी, बच्चा और मां भी हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी देवा के रसूख के दम पर अपना काम चलाते थे। उसकी हत्या के बाद से घर में मातम है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं, बस हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

68

अपने समाज में उसकी पैठ का ही नतीजा है कि उसकी मौत के बाद भी समर्थक और समाज उसकी फैमिली के साथ खड़े हैं। अस्पताल के बाहर बवाल काटा जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

78

23 मार्च को देवा को जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वालों तक देवा भी पहुंचना चाह रहा था लेकिन उसने पुलिस से भी मदद मांगी थी। देवा ने अपने मोबाइल पर आए धमकी भरे कॉल के आधार पर 26 मार्च को कोटा के आरके पुरम थाने में शिकायत भी की थी। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि वह रावतभाटा में कंस्ट्रक्शन और लेबर सप्लाई का काम करता है।

88

देवा ने पुलिस को बताया था कि उससे 10 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी जा रही है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी और इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। अब पुलिस उसके मोबाइल को खंगाल रही है। पुलिस को 15 हत्यारों की तलाश है। बदमाशों के पकड़ने पुलिस की टीमें ऑपरेशन चला रही हैं। 

इसे भी पढ़ें-डॉन देवा गुर्जर की टशन वाली 20 तस्वीरें, सोशल मीडिया पर एक्शन वाली फोटोज शेयर करने का रहता था क्रेज

इसे भी पढ़ें-कोटा के देवा गुर्जर का टशन: 2 पत्नियों को साथ लेकर घूमता था,दोनों के लिए परमेश्वर था वो, यूं मनाती थीं करवाचौथ

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos