MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • डॉन देवा गुर्जर की टशन वाली 20 तस्वीरें, सोशल मीडिया पर एक्शन वाली फोटोज शेयर करने का रहता था क्रेज

डॉन देवा गुर्जर की टशन वाली 20 तस्वीरें, सोशल मीडिया पर एक्शन वाली फोटोज शेयर करने का रहता था क्रेज

कोटा :  हिस्ट्रीशीटर देवा डॉन (Deva Gurjar) की हत्या के बाद से ही राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहता था और टशन में फोटोज अपलोड करता था। सोशल मीडिया पर उसके क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह हमेशा ही फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर लाइव आता था। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी उसकी अच्छी-खासी फॉलोइंग थी। यहां तक कि नए-नए वीडियो बनाने और फोटो खिंचवाने के लिए वह अपने साथ एक कैमरामैन भी रखता था। डॉन देवा गुर्जर की टशन वाली 20 तस्वीरें देखिए..

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 05 2022, 12:03 PM IST| Updated : Apr 06 2022, 03:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
120

रावतभाटा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की तूती बोलती थी। गुर्जर समाज खासकर युवाओं में उसकी अच्छी पैठ थी। वह बोराबास गांव का रहने वाला था। देवा सोमवार को अपने एक साथी के साथ कोटा बैरियर गणेश मंदिर के पास बैठा था कि तभी उसकी हत्या कर दी गई।

220

वहां मौजूद लोगों ने सैलून में लूहलुहान पड़े देवा को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसके कुछ ही देर बार डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

320

देवा की हत्या उस वक्त हुई जब वह एक सैलून में बैठा था। हमलावर कार से आए और उस पर हमला कर दिया। हत्या को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वारदात से इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकानदार भी इस हमले में घायल हो गया।
 

420

मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उधर परिजन भी वहां पहुंच गए और समर्थकों का आक्रोश निकलकर सामने आ गया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू हो गई।

520

इस हत्याकांड के बाद कोटा (Kota) में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं। हालात ये बन गए हैं कि हाइवे पर आने-जाने की जगह नहीं बची है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों और समर्थकों ने शव लेने से भी इनकार कर दिया है।

620

हिस्ट्रीशीटर देवा का शव कोटा के राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखा हुआ है। परिजनों का कहना है कि हत्यारों की गिरफ्तारी तक वे शव नहीं लेंगे। पुलिस परिजन को समझाने में लगी है। उधर समर्थक आक्रोशित हैं।

720

कोटा में एक तरफ बवाल हो रहा है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर पल-पल  की जानकारी सामने आ रही है। अभी तक पुलिस की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

820

देवा डॉन के खिलाफ कोटा और चित्तौडगढ़ के कई थानों में कई केस दर्ज हैं। उसकी हत्या के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही हैं।

920

दो अप्रैल को देवा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। जो उसकी आखिरी पोस्ट थी। इस पोस्ट में देवा ने दोस्ती और दुश्मनी के बारे में लिखा था। उसी दिन इस पोस्ट के थोड़ी ही देर बाद उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला गया था जिसमें देवा अपने साथियों के साथ कोटडी क्षेत्र में श्याम बाबा के दर्शन करने आया था।
 

1020

23 मार्च को उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वालों तक देवा भी पहुंचना चाह रहा था। उसने पुलिस की मदद लेने के लिए थाने में शिकायत भी की थी। करीबी बताते हैं कि उसे पता था कि उसके साथ कुछ अनहोनी वाली है।

1120

अपनी शिकायत में देवा ने बताया था कि वह रावतभाटा में कंस्ट्रक्शन और लेबर सप्लाई का काम करता है। 23 मार्च को वह बोराबास में था जब उसके फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी रिकॉर्डिग भी उसके पास है।

1220

देवा ने पुलिस को बताया था कि उससे 10 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी जा रही है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी और इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। अब पुलिस उसके मोबाइल को खंगाल रही है।

1320

पुलिस को 15 हत्यारों की तलाश है। बदमाशों के पकड़ने पुलिस की टीमें ऑपरेशन चला रही हैं। जिसकी कमान खुद आईजी अपने हाथों में लिए हुए हैं। कोटा और चित्तौडगढ़ के एसपी बदमाशों की तलाश में जिलों को सर्च अभियान चला रहे हैं। 

1420

इधर, देवा गुर्जर की हत्या के बाद उसके समर्थकों का विरोध बढ़ता जा रहा है। जिस बाजार में हत्या हुई है उसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अस्पताल के बाहर भी समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

1520

समर्थक नाराज हैं। पुलिस से उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हो। उन्होंने कोटा की सड़कों पर विरोध में टायर भी जलाए हैं। सड़क पर जाम के हालात बन गए हैं।

1620

हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या को गैंगवार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि क्षेत्र में दबदबे को लेकर गैंगवार या आपसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई होगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

1720

देवा गुर्जर की दो पत्नियां भी हैं। दोनों साथ-साथ ही रहती थीं। कई बार देवा ने दोनों के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। पति की हत्या के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों पति के अंतिम दर्शन अस्पताल पहुंची हैं।
 

1820

देवा सोशल मीडिया पर कभी जिम तो कभी घुड़सवारी करते फोटो अपलोड करता था। कई दफा वह अपनी बुलेट के साथ भी फोटों में देखा गया है। कहा जाता है कि उसे बाइक चलाना काफी पसंद था।

1920

देवा का टशन ऐसा था कि वह जहां भी जाता अपनी दोनों पत्नियों के साथ लेकर जाता था। देवा की दोनों पत्नियां भी आपसी ताल-मेल से रहती थीं और उनके लिए देवा  परमेश्वर था। इसलिए तो एक साथ करवाचौथ मनाती थीं। 

2020

पांच साल पहले देवा गुर्जर की बहन काली बाई को पुलिस ने पांच लाख रुपए मांगने, हमला करने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब देवा, देवा का जीजा अर्जुन गुर्जर और कोटा निवासी देवेंद्र सिंह भी आरोपी बनाए गए थे। उस वक्त देवा फरार था।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved