पॉर्न की ऐसी लत कि कर्मचारी ने बॉस को लगाया करोड़ों का चूना, पैसों से उसने ऐसा काम किया कि कंपनी हुई बर्बाद

लंदन. एक डॉक्युमेंट्री प्रोड्यूसर ने कंपनी का करोड़ों रुपया अपने पॉर्न देखने की लत पर उड़ा दिया। ये घटना चौंका सकती है। लेकिन इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। 55 साल के मार्क जोहान इन्सानली ने खुद नेशनल ज्योग्राफिक प्रोग्राम पर काम करते हुए एडल्ट वेबसाइट्स पर करोड़ों रुपए खर्च करने की बात कबूल कर ली। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 28, 2021 12:37 PM IST / Updated: Aug 28 2021, 06:08 PM IST

17
पॉर्न की ऐसी लत कि कर्मचारी ने बॉस को लगाया करोड़ों का चूना, पैसों से उसने ऐसा काम किया कि कंपनी हुई बर्बाद

मार्क को उनके बॉस ने तब पकड़ा जब वे कंपनी के पैसे से लाइव सेक्स शो देख रहे थे। मार्क तब कंपनी के लॉजिस्टिक्स का काम देखते थे। इस दौरान उन्होंने कंपनी के फंड का इस्तेमाल ऑनलाइन एडल्ट शो देखने पर खर्च कर दिया। जब ऑडिटर्स को शक हुआ तो उनसे खर्च किए गए रुपयों का हिसाब मांगा गया। वहां से उनकी पोल खुल गई।
 

27

मार्क को ऑनलाइन पोर्नोग्राफी की लत थी
प्रॉसिक्यूटर पीटर लैंकेस्टर ने लंदन क्राउन कोर्ट को बताया कि मार्क पर तब शक हुआ, जब एक अकाउंटेंट ने लेनदेन की लिस्ट में एक वेबसाइट का नाम देखा। उस वेबसाइट की जांच की गई तो वह एडल्ट साइट निकली। कुछ दिनों बाद पता चला कि उसे ऑनलाइन पोर्नोग्राफी की लत थी।
 

37

डेबिट कार्ड से 1 करोड़ रुपए खर्च कर डाले
कोर्ट में बताया गया कि मार्क ने एक डेबिट कार्ड से करीब 1 करोड़ रुपए खर्च कर डाले। इस खर्च की वजह से कंपनी पर बुरा प्रभाव पड़ा। कंपनी की इमेज और उसकी आर्थिक स्थिति खराब हुई। 
 

47

आरोपी मार्क की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि मुझे उन लोगों के लिए पछतावा है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैं शर्मिंदा हूं।  
 

57

मार्क के साथ काम कर चुके एक व्यक्ति ने बताया कि मैंने मार्क को किसी से लड़ते हुए नहीं देखा। मैं उसपर भरोसा करता हूं। वह एक अच्छा दोस्त है।  फिलहाल मार्क को अक्टूबर 2019 से लेकर नवंबर 2020 के बीच फ्रॉड का दोषी पाया गया। उसे 12 महीने जेल की सजा सुनाई गई।  
 

67

मार्क को 12 महीने की सजा सुनाई गई। लेकिन सजा सुनाए जाने से पहले ही वह जेल में था। जब उसे सजा सुनाई गई, तब वह एक साल जेल में काट चुका था। ऐसे में वह जल्द ही बाहर आ गया।

77

मार्क के पॉर्न की लत ने कंपनी और उसके बॉस दोनों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। यहां तक कि कंपनी की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई। वह बर्बाद होने कगार पर पहुंच चुकी थी।

ये भी पढ़ें...

1- शरीर के चीथड़े हवा में उड़ते देखा, Kabul Airport Blast Eyewitness ने बताया- नहर के पानी में तैरने लगा खून

2- तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हो रही महिलाओं की नीलामी, जानें क्या है वायरल तस्वीर का सच

3- बच्चे को देखते पिता ने आखिर क्यों कहा- इसे मार डालो? जानें लाडले को बचाने वाली एक मां की दर्दनाक कहानी

4- Kabul Airport पर दो धमाकों के बाद तीसरे की भी तैयारी थी, टारगेट पर थी ये जगह, लेकिन फेल हुआ मिशन

5- रात को सोते समय चुपके से पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट में क्यों फंसाया नट, जानें चौंकाने वाली वजह

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos