Published : Sep 10, 2021, 04:53 PM ISTUpdated : Sep 10, 2021, 04:58 PM IST
स्पेन. जन्म के 19 साल बाद पता चले कि जिन्होंने आप को पाला है, वो आपके असली माता-पिता नहीं हैं। इतना ही नहीं, दुनिया में आपके असली माता-पिता जिंदा है, लेकिन 19 साल पहले डॉक्टरों की लापरवाही से आप उनसे बिछड़ गए। आप को किसी और के हाथों में दे दिया गया। सोचिए आप पर क्या बीतेगी। स्पेन में भी एक महिला के साथ ऐसा ही हुई। उसने तो गुस्से में उस हॉस्पिटल पर केस कर दिया, जहां उसने जन्म लिया था। फिलहाल इस केस में ये जानना जरूरी है कि आखिर वो लड़की अपने असली माता-पिता से कैसे बिछड़ गई? जानें डॉक्टर ने कैसे लापरवाही कर लड़की की दुनिया उजाड़ दी...?
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब स्पेन के ला रियोजा में रहने वाली महिला ने एक हॉस्पिटल पर केस दर्ज किया। उसने बताया कि जन्म के वक्त उसे पास के इनक्यूबेटर में एक और बच्ची का जन्म हुआ था। जन्म के वक्त डॉक्टरों की लापरवाही से दोनों बच्चियों की अदला-बदली हो गई। ये बात उनके माता-पिता को भी नहीं पता थी। जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो महिला ने हॉस्पिटल पर 2.5 मिलियन पाउंड का केस दर्ज कर दिया।
26
ला रियोजा में हॉस्पिटल ने भी अपनी गलती मानी। कहा कि ये मानवीय भूल थी। इसके लिए मांफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि तब सिस्टम अलग थे और अब इसे कम्प्यूटरीकृत कर दिया गया है।
36
लड़की को उसके माता-पिता के बारे में तब पता चला जब उसने अपना डीएनए टेस्ट करवाया। डीएनए की रिपोर्ट देखकर वह दंग रह गई। 19 साल की लड़की ने अपनी पहचान छिपाते हुए कहा कि उसका जन्म साल 2002 में सैन मिलन डी लोग्रोनो हॉस्पिटल में हुआ था।
46
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बच्चों का जन्म पांच घंटे के अंतर पर हुआ था। दोनों का वजन कम होने की वजह से उन्हें लगभग एक ही समय पास के इन्क्यूबेटरों में रखा गया था। एक अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए चली गई और दूसरे को एक महिला ने पाला।
56
चार साल पहले पहली बार गलती का पता चलने के बाद ला रियोजा अखबार ने ये खबर पब्लिश की थी। अकेले ही बच्ची को पालने वाली महिला ने कहा कि वे अकेले ही रहती हैं। जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि वह महिला उसकी मां नहीं थी, जो उसे पाल रही थी।
66
कोर्ट में कहा गया कि मेरी क्लाइंट के मामले में वे बाद में पैदा हुई थी, लेकिन उस मां के हवाले कर दी गईं, जिसने पहले बच्ची को जन्म दिया था। यह बहुत बड़ी लापरवाही है। इसलिए मेरे क्लाइंट को इसका मुआवजा दिया जाए। फिलहाल इस केस में अभी फैसला आना बाकी है।