- Home
- Viral
- जो बच्ची डांस कर रही थी, 24 घंटे बाद उसे लेकर डॉक्टर ने किया ऐसा खुलासा कि वह अब चल भी नहीं पा रही
जो बच्ची डांस कर रही थी, 24 घंटे बाद उसे लेकर डॉक्टर ने किया ऐसा खुलासा कि वह अब चल भी नहीं पा रही
ऑस्ट्रेलिया. जो मां अपनी एक साल की बच्ची के साथ हंस रही थी। खेल रही थी। 24 घंटे बाद उसकी दुनिया मानों खत्म सी हो जाती है। क्योंकि 24 घंटे बाद उसकी बच्ची के साथ ऐसा कुछ होता है कि वह चल भी नहीं पाती है। दरअसल, बच्ची के साथ डांस करने के दौरान मां ने उसमें कुछ अजीब देखा। ऐसा कुछ जो सामान्य नहीं था। वह घबराई हुई डॉक्टर के पास गई। इसके बाद डॉक्टर ने जो बतााय वह चौंकाने वाला था। मां को समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करें। मामला ऑस्ट्रेलिया के बायरन बे का है। जानें 24 घंटे में बच्ची के साथ क्या हुआ...?

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली ब्रुक ने कहा, मैंने अपनी बच्ची के साथ खेलते हुए एक गांठ देखी। उन्हें कुछ गड़बड़ लगा तो तुरन्त डॉक्टर के पास गईं। हॉस्पिटल में कई टेस्ट हुए। फिर डॉक्टर ने जो बताया वह हैरान करने वाला था।
डॉक्टर ने बताया कि उनकी एक साल की बच्ची को इविंग सार्कोमा है। ये एक तरह का कैंसर है, जो हड्डियों, घुटनों, पसलियों और रीढ़ सहित हड्डियों के आसपास के नरम सेल्स में पाया जाता है। यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। हालांकि 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में बहुत कम देखा जाता है।
ब्रुक ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि कैंसर के बाद उनकी बेटी की तबीयत तेजी से बिगड़ती जा रही है। चलने में दिक्कत होने लगी। जो बच्ची 24 घंटे पहले डांस कर रही थी वह अगले दिन चल भी नहीं पाती है।
गोफंडमे पेज के मुताबिक, ट्यूमर को कम करने के लिए बच्ची को अगले हफ्ते से 9 महीने तक कीमोथेरेपी होगी। ट्यूमर के साइज को कम करने के बाद ही सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। डॉक्टर ने बताया कि जितना जल्दी ट्यूमर हटा लिया जाएगा। उतना जल्दी बच्ची ठीक हो सकेगी। फिलहाल बच्ची का ब्रिस्बेन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जहां वह अक्टूबर में अपना दूसरा जन्मदिन मनाएगी।
ब्रुक ने बताया कि एक साल पहले इसी कैंसर ने उनके पति को छीन लिया था। उन्होंने बताया कि साल 2006 में उन्हें ब्रेन कैंसर का पता चला था। साल 2018 में सर्जरी की गई। लेकिन ये दो साल बाद 2020 में वापस आ गया। फिर कुछ महीनों में ही ट्यूमर ने उनकी जान ले ली।
ब्रुक ने एक साल पहले अपने पति को इसी कैंसर की वजह से खोया। अब उनकी जिंदगी की इकलौती सहारा उनकी बच्ची भी इसी चपेट में है। बच्ची के इलाज के लिए वे चंदा भी इकट्ठा कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील कर रही हैं।
ये भी पढ़ें..
मां ने सोचा, कैमरे की वजह से दिखी चमक, नया कैमरा खरीदा, फिर से फोटो ली तो तस्वीर देख फूल गए हाथ पैर
9/11 America Attack Photos: 7 दिन तक जलते रहे टावर्स, ऐसा धुंआ था कि लोगों को हुआ कैंसर
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News