सिर काटना, बलात्कार, सामूहिक हत्या..जानें कितना डेंजर है दुनिया का सबसे घातक स्ट्रीट गैंग, ये है खास पहचान

वॉशिंगटन. अमेरिका में क्रिमिनल्स की गैंग होना कोई नहीं बात नहीं है, लेकिन यहां एक ऐसा ग्रुप सामने आया है जो अपने जानलेवा हैविनियत के लिए जाना जाने लगा है। साउथ, मिडिल और नार्थ अमेरिकी में लोगों को डराने के लिए इस ग्रुप का नाम ही काफी है। सिर काटना, नरसंहार करना और टैटू बनवाने को शौकीन इस ग्रुप को MS-13 के नाम से जानते हैं। कौन हैं MS-13 और क्या करते हैं...?
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 30, 2021 7:57 AM IST / Updated: Aug 30 2021, 01:28 PM IST

17
सिर काटना, बलात्कार, सामूहिक हत्या..जानें कितना डेंजर है दुनिया का सबसे घातक स्ट्रीट गैंग, ये है खास पहचान

किल, रेप एंड कंट्रोल है गैंग का मोटो
ड्रग का व्यापार करने वाले इस गैंग का मोटो है किल, रेप एंड कंट्रोल। ये लोगों की बर्बर तरीके से कुल्हाड़ियों से हत्या करने के लिए जाना जाता है। गिरोह इतना घातक है, कुछ देशों में इसे आधिकारिक तौर पर एक आतंकवादी संगठन करार दिया गया है।

27

टैटू मिटाया तो परिवार सहित मेंबर को मार देंगे
इस गैंग को जो भी ज्वॉइन करता है उसे टैटू बनवाना पड़ता है। इसे मिटाना भी मुश्किल होता है। अगर किसी ने टैटू को मिटाने की कोशिश की तो परिवार सहित उसे मार दिया जाता है।

37

अभी हाल ही में MS-13 के 9 सदस्यों को कैलिफोर्नियां में हत्याओं का दोषी ठहराया गया। इन्होंने पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।   

47

लॉस एंजिल्स से शुरू हुआ था गिरोह
ये गैंग लॉस एंजिल्स से शुरू हुआ था। इसकी छाप नशीली दवाओं और मानव तस्करी, वेश्यावृत्ति, हत्या और जबरन वसूली की है।

57

इस ग्रुप के दुनियाभर में 30000 से 50000 सदस्य हैं। लेकिन सबसे ज्यादा आतंक अमेरिका में है। अमेरिका में इनके मेंबर 10000 हैं।  

67

मारा साल्वाट्रुचा (Mara Salvatrucha) को ही MS-13 के नाम से जाना जाता है। यह एक इंटरनेशन क्रिमिनल गैंग है। इसे 1970 और 1980 के दशक में लॉस एंजिल्स में बनाया गया था। शुरू में तो लॉस एंजिल्स में अन्य गिरोहों से सल्वाडोर के प्रवासियों की सुरक्षा के लिए गिरोह बनाया गया। लेकिन समय के साथ गिरोह क्राइम में ज्यादा घुसता चला गया।

77

MS-13 के कई मेंबर को 1992 में साल्वाडोरन गृहयुद्ध के खत्म होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अभी भी ये गैंग सक्रिय है। ये अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको और मध्य अमेरिका के कई हिस्सों में सक्रिय है। अधिकांश मेंबर मिडिल अमेरिकी, सल्वाडोर से हैं।

ये भी पढ़ें

1- पब्लिक में गाना गाने पर मिली क्रूर सजा, घर से घसीटकर ले आए, फिर बंदूक की बट से पीटा, अधमरा होने पर मारी गोली

2- 2 साल के बच्चे को गर्म कार में 3 घंटे तक लॉक किया, दाई ने बच्चे को ऐसे मौत दी कि हर कोई चौंक गया

3- यहां म्यूजिक, टीवी, रेडियो पर किसी महिला की आवाज नहीं आनी चाहिए, नहीं तो मौत तक की सजा मिलेगी

4- US ने 7350 मील दूर बैठ काबुल ब्लास्ट प्लानर को किया टारगेट, जानें ड्रोन कैसे ला सकता है युद्ध में क्रांति

5- पॉर्न की ऐसी लत कि कर्मचारी ने बॉस को लगाया करोड़ों का चूना, पैसों से उसने ऐसा काम किया कि कंपनी हुई बर्बाद

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos