कोरोना से मौत और संक्रमण में टॉप पर अमेरिका, 24 घंटे में 18 सौ मौतें, कब्र में एकसाथ दफनाई जा रही लाशें

न्यूयॉर्क. कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के 210 देश प्रभावित हैं। कोरोना के संक्रमण से दुनिया भर में 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। चीन, इटली और स्पेन के बाद अब अमेरिका में कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है। जिसके बाद संक्रमण और मौत के मामले में अमेरिका दुनिया का पहला देश बना गया है। जहां 5 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। जबकि 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर कोरोना के कारण भयंकर तबाही के दौर से गुजर रहा है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में इतनी ज्यादा मौतें हुई हैं कि लाशों को दफनाने के लिए जगह तक नहीं मिल रही है। वहां लोगों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान कम पड़ रहे हैं। जिसका तस्वीरों में खुलासा हुआ है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 12, 2020 5:35 AM IST

115
कोरोना से मौत और संक्रमण में टॉप पर अमेरिका, 24 घंटे में 18 सौ मौतें, कब्र में एकसाथ दफनाई जा रही लाशें
न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक बन चुका है। हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो काफी भयावह और खतरनाक नजर आ रहे हैं। न्यूयॉर्क में नए कब्रिस्तान बनाए जा रहे हैं ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मौत के बाद उन्हें दफनाया जा सके।
215
विदेशी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के हार्ट आइलैंड पर एक सामूहिक कब्र बनाई गई है, जहां लोगों को सामुहिक रूप में दफनाया गया है।
315
जानकारी के मुताबिक, यहां उन लोगों को दफनाया जाता था जो लावारिस मिलते हैं या जिनके परिवार उनके फ्यूनरल का खर्च नहीं उठा सकते है। लेकिन कोरोना वायरस से लगातार हो रही मौतों के बाद शवों की संख्या बढ़ती जा रही है।
415
विदेशी मीडिया के मुताबिक पहले हफ्ते में एक दिन लाशें दफनाई जाती थीं लेकिन अब 5 दिनों तक लगातार लाशें दफनाई जाती हैं।
515
ड्रोन कैमरे से मिली फुटेज में देखा जा सकता है कि सभी लाशों को एक साथ दफनाया जा रहा है। ये तस्वीरें खुद कोरोना के कहर को बता रही हैं।
615
कोरोना वायरस से जिस प्रकार लगातार लोगों की मौत हो रही है और लाशों को सामुहिक रूप से दफनाए जाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। उसके बाद से लोग लगातार डर के साए में जी रहे हैं।
715
शवों को दफनाने के लिए मृतकों को पार्थिव शरीर को थैलियों में लपेटा जाता है और देवदार के ताबूत में रखा जाता है। प्रत्येक ताबूत पर मृतक का नाम बड़े अक्षरों में लिखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी मृतक के शरीर को दोबारा ढूंढने में मदद मिले।
815
कोरोना का कहर ऐसा है कि मृतकों के शवों को दफनाने के लिए मशीनों से कब्रें खोदी गईं हैं। मशीनों से खोदी गई लंबी संकरी खाई में गाड़ियों की मदद से शवों को दफन किया जा रहा है।
915
तस्वीरों से साफ है कि सेफ सूट पहन श्रमिक मरने वाले लोगों को ताबूतों में दफना रहे हैं। आमतौर पर, कम वेतन वाले रीकर्स आइलैंड पर जेल के कैदी शवों को दफनाने का काम कर रहे थे लेकिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद दूसरे श्रमिकों को लगाया गया है।
1015
गुरुवार को, अधिकारियों ने बताया कि उनके पास शहर के कब्रिस्तान में COVID-19 से संक्रमित रोगियों के मौत के बाद उन्हें दफनाने के सिवाए कोई रास्ता नहीं बचा है।
1115
न्यूयॉर्क सिटी ने हाल ही में पॉलिसी चेंज की है। नई पॉलिसी के तहत, मेडिकल परीक्षक/ मेडिकल एग्जामिनर केवल शव को 14 दिनों के लिए ही स्टोरेज में रख सकते हैं। इसके बाद उन्हें हार्ट आइलैंड में दफना दिया जाएगा। वहीं अस्पतालों में लाशें रखने के लिए भी अब जगह नहीं बची है। उन्हें बाहर रेफ्रिजेरेटेड ट्रकों में रखा जा रहा है।
1215
रीकर्स द्वीप के कैदियों को आमतौर पर हार्ट द्वीप पर कब्र खोदने के लिए लाया जाता है, लेकिन सुधार विभाग ने उन मजदूरों को कोरोना प्रकोप के कारण हटा दिया है।
1315
Department of Corrections के प्रेस सचिव जेसन कर्स्टन ने एक स्थानीय अंग्रेजी वेबसाइट को बताया, 'सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षा कारणों से, हिरासत में लिए गए शहर के लोग महामारी में मारे गए लोगों को दफनाने में मदद नहीं कर रहे हैं। अब कॉन्ट्रैक्ट मजदूर DOC की देखरेख में यह कार्य कर रहे हैं।
1415
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 60 प्रतिशत से ज्यादा मौतें न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी शहर में हो रही हैं।
1515
न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 777 लोगों की जान गई है। जबकि पूरे अमेरिका में कोरोना की वजह से एक दिन में 1830 लोगों की जान गई है। जबकि शुक्रवार को 2035 लोगों की मौत हुई थी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos