1 लाख का नोट लाने जा रहा ये देश, लेकिन यहां महंगाई इतनी लोग इससे सिर्फ खरीद सकेंगे 2 किलो आलू

काराकास.  भारत में 2016 में सरकार 2000 हजार का नोट लाई थी। इसे लेकर विपक्ष ने तमाम प्रकार के सवाल खड़े कर दिए थे। ऐसे में यह सुनकर कितना अजीब लग रहा है कि एक देश एक लाख का नोट लाने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं वेनेजुएला की। वेनेजुएला कभी संपन्न देश हुआ करता था। लेकिन आज आर्थिक संकट से इस कदर जूझ रहा है कि यहां करेंसी की कीमत रद्दी के बराबर हो गई है। यहां लोगों को एक कप चाय के लिए बोरे भरकर नोट लाने पड़ते हैं। अब इस संकट को दूर करने के लिए वेनेजुएला सरकार ने बड़ा नोट जारी करने का फैसला किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2020 1:06 PM IST

16
1 लाख का नोट लाने जा रहा ये देश, लेकिन यहां महंगाई इतनी लोग इससे सिर्फ खरीद सकेंगे 2 किलो आलू

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला में कैश की किल्लत के चलते बैंकनोट पेपर भी बाहर से मंगा रहा है। वेनेजुएला के केंद्रीय बैक ने  1,00000 बोलिवर का नोट जारी करने का फैसला किया है। लेकिन मंदी के चलते इस नोट की कीमत सिर्फ 0.23 डॉलर होगी। यानी यहां सिर्फ 2 किलो आलू ही खरीद सकेंगे। 

26

वेनेजुएला 2017 से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां 2017 से लगातार महंगाई बढ़ रही है। एक अनुमान के मुताबिक पिछले साल यहां महंगाई दर 2400 फीसदी थी। इससे पहले वेनेजुएला की सरकार 50000 बोलिवर के नोट भी छाप चुकी है। 

36

वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था कई सालों से मंदी का सामना कर रही है। इस साल कोरोना के चलते तेल से होने वाले राजस्व में कमी के चलते हालत और भी बुरे हो गए हैं। करेंसी को स्थिर करने के लिए सरकार बड़े नोट लाने का फैसला कर चुकी है। 

46

वेनेजुएला में महंगाई से बुरे हाल हैं। यहां अधिकतर लोग सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं। शाम होते ही दुकानों में लूट शुरू हो जाती है। देश की मुद्रा का कोई मोल नहीं रह गया। यहां लोग इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर करने को मजबूर हैं। या फिर डॉलर का रुख कर रहे हैं। 

56

वेनेजुएला में महंगाई इतनी हो गई है कि एक किलो मीट के लिए लाखों बोलिवर चुकाने पड़ रहे हैं। गरीबी और भुखमरी के चलते 30 लाख लोग देश छोड़कर दूसरे देशों की तरफ रुख कर चुके हैं। 

66

2014 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत घटने के बाद से वेनेजुएला समेत कई देश प्रभावित हुए। वेनेजुएला के कुल निर्यात में 96% हिस्सेदारी अकेले तेल की है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos