
नई दिल्ली। दांत (Oral Health) हमारे शरीर का अहम हिस्सा माना जाता है। जिसकी देखभाल करना उतना ही जरूरी होता है जितने और पार्ट्स की करना जरूरी है। जिसके लिए हमेशा आपको कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन करना जरूर चाहिए। जिससे ना ही आपके दांतों में पीलापन नजर आएगा और ना ही आपको कोई दिक्कत होगी। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो आपको इस परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे।
दांतों के पीलेपन को दूर करने में मददगार हैं ये फल
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट और रसदार फल है। स्ट्रॉबेरी को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। स्ट्रॉबेरी को डाइट में शामिल कर आप दांतों को मजबूत बना सकते हैं। इतना ही नहीं इसको दांतों पर रगड़ने से दांतों को चमकदार बना सकते हैं।
सेब
सेब सेहत और स्वाद से भरपूर फल है। सेब में मैलिक एसिड पाया जाता है जिससे मुंह में ज्यादा मात्रा में लार बनती है। ये लार दांतों का पीलापन दूर करने में मदद कर सकता है।
संतरा
संतरे में काफी मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है। संतरे के सेवन से दांतों को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके छिलके को दांतों पर रगड़ने से दांतों को चमकदार बना सकते हैं।
केला
केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल है. केला को डाइट में शामिल कर दांतों को मजबूत और चमकदार बना सकते हैं। केले में मैग्नीशियम, पोटैशियम और मैग्नीज होता है जो दांतों की गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है।
इन तरीकों के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं जो आपके दांतों से जुड़ी समस्या को खत्म कर सकता है। क्योंकि इसकी सफाई ही आपके अंदर एक कॉन्फिडेंस पैदा करता है, लोगों से बात करने का। उनसे मिलने का इसलिए आजकल लोग सबसे ज्यादा इसपर ध्यान दे रहे हैं और इन चीजों का खास ध्यान रख रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
संडे हो या मंडे क्या रोज अंडे खाना है सही, इस तरह से खाएंगे तो सेहत बनने के बजाय हो जाएगा नुकसान
क्या होता है Pancreatic Cancer, जानें इसके बढ़ने का कारण और इलाज
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.