क्या आप भी शक्कर की जगह करते हैं शहद का इस्तेमाल? तो हो जाएं सावधान! इन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

Disadvantages of honey: क्या आप भी शक्कर की जगह शहद का इस्तेमाल करते हैं और सोचते हैं कि ये हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है।
 

Asianet News Hindi | Published : May 2, 2022 4:37 AM IST / Updated: May 02 2022, 10:09 AM IST

हेल्थ डेस्क : शहद (honey) के फायदे के बारे में तो हम सभी जानते हैं। वजन कम करने से लेकर यह एक बेहतरीन शुगर सब्सीट्यूट है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसे एक सुपरफूड कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को शहद का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके शरीर के लिए नुकसानदायक (side effects of honey) भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को शहद का सेवन नहीं करना चाहिए...

शहद से होने वाले नुकसान
बता दें कि शहद के एक चम्मच में 64 कैलोरी होती है, जो चीनी की तुलना में 49 कैलोरी प्रति चम्मच अधिक होती है। शहद में फ्रुक्टोज की वजह से मीठापन आता है। इसे ध्यान में रखते हुए फैटी लीवर की बीमारियों से पीड़ित लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ मामलों में अधिक शहद का सेवन करने से डायरिया की शिकायत हो सकती है।

Latest Videos

दांतो के लिए नुकसानदायक
कहते हैं ना "अति सर्वत्र वर्जयेत्" यानी अति किसी भी चीज की नुकसानदायक होती है। ठीक इसी तरह से अगर आप चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी क्वांटिटी पर जरूर ध्यान रखें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में शहद का सेवन करने से दांत और मसूड़ों में सड़न का खतरा बढ़ जाता है।

बच्चों को नहीं चटाएं शहद
अक्सर देखा जाता है कि माएं अपने बच्चों को सर्दी-खांसी से बचाने के लिए शहद चटाती है। लेकिन 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को शहद का सेवन नहीं कराना चाहिए। इससे बच्चों को बोटुलिज़्म (Botulism) का खतरा हो सकता है।

एलर्जी वाले लोग ना खाएं शहद 
शहद पराग से बनता है और जिन लोगों को पराग के कणों से एलर्जी (pollen allergy) है उनको भी शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी एलर्जी और बढ़ सकती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक
डायबिटीज के मरीजों के लिए जितनी नुकसानदायक शक्कर होती है उतना ही शहद भी होता है। इसके अधिक सेवन से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में इन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत अधिक शहद का सेवन करने से वजन बढ़ना, टाइप-2 डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- weight loss tips: क्या आप भी अपने बढ़े हुए वजन से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें यह 5 सुपर ड्रिंक

Amazon पर 250 रु. के अंदर आने वाले 4 आयुर्वेदिक फेसपैक, जो है आपकी हर स्किन प्रॉब्लम का सलूशन

Weight loss tips: अब केला खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, इस तरह से खाएंगे तो कुछ ही दिन में हो जाएगी पतली कमर

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts