महसूस करते हों थकावट और सुस्ती तो करें ये 5 असरदार उपाय

Published : Nov 10, 2019, 01:35 PM ISTUpdated : Nov 10, 2019, 01:41 PM IST
महसूस करते हों थकावट और सुस्ती तो करें ये 5 असरदार उपाय

सार

कई बार लोग हमेशा थकान और सुस्ती महसूस करते हैं। इसकी मुख्य वजह शारीरिक कमजोरी होती है। अगर थकान और सुस्ती हमेशा महसूस हो तो इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।   

हेल्थ डेस्क। कई बार लोग हमेशा थकान और सुस्ती महसूस करते हैं। इसकी मुख्य वजह शारीरिक कमजोरी होती है। अगर थकान और सुस्ती हमेशा महसूस हो तो इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। अक्सर लोग इस पर ध्यान नहीं देते और सोचते हैं कि अपने आप यह समस्या दूर हो जाएगी। कई बार हम बाहर से तो स्वस्थ दिखते हैं, पर हो सकता है अंदर ही अंदर कोई बीमारी पनप हो रही हो। इसलिए थकान और सुस्ती की समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए। शरीर में खून की कमी, विटामिन बी-12 की कमी और अच्छी नींद नहीं ले पाने की वजह से भी लोग थके-थके लगते हैं। इस समस्या में कुछ घरेलू उपाय भी खासे मददगार होते हैं।

1. गुड़ के साथ खाएं स्प्राउट्स
थकावट और सुस्ती की समस्या में सुबह-सुबह गुड़ के साथ स्प्राउट्स खाने से काफी फायदा होता है। स्प्राउट्स में चना और हरे मूंग का सेवन करें। इसमें हर जरूरी प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन होते हैं। इससे शरीर को काफी एनर्जी मिलती है। इसे खाने के बाद एक कप दूध भी पी सकते हैं।

2. अश्वगंधा
अगर सुस्ती ज्यादा महसूस होती हो तो अश्वगंधा का सेवन करना बढ़िया रहेगा। रोज 3 से 5 ग्राम अश्वगंधा का पाउडर दूध के साथ लें। यह मानसिक समस्याओं में भी करगर होता है और तनाव को दूर करता है। इससे शरीर की ताकत बढ़ती है। यह बल्ड सर्कुलेशन को भी ठीक करता है। यह जोश बढ़ाने के साथ यौन संबंधी समस्याओं में भी कारगर होता है।

3. शहद में प्याज का रस मिला कर पिएं
कमजोरी और सुस्ती की समस्या में यह बहुत ही कारगर उपाय है। कच्चे प्याज के रस को शहद में मिला कर सुबह-शाम लेने से हर तरह की कमजोरी दूर होती है। ध्यान रखें कि प्याज सफेद हो। सफेद प्याज का रस निकाल कर उतनी ही मात्रा में उसमें शहद मिलाएं। थोड़ा अदरक का रस भी मिला सकते हैं। अगर सुबह-शाम इसका सेवन लगातार एक महीने तक कर लिया जाए तो हर तरह की कमजोरी दूर हो जाती है। यह वीर्य की मात्रा को बढ़ाता है और सेक्स टॉनिक का काम करता है।

4. आंवला
आंवला ऐसा फल है जिसका सेवन चाहे जिस रूप में करें, फायदा ही करता है। आंवला को कच्चा खाएं या उसका रस निकाल कर मिश्री के साथ पिएं। चाहें तो आंवला के चूर्ण को गुड़ के साथ भी खा सकते हैं। जब ताजा आवंला मिलता हो तो उसी का सेवन करना चाहिए। इसकी चटनी भी खा सकते हैं और मुरब्बा भी। यह बढ़ते उम्र के असर को कम करता है और जोशवर्धक होता है। 

5. सफेद मूसली
यह एक ऐसी जड़ी है जिसका इस्तेमाल सैकड़ों वर्षों से पुरुषों की कमजोरी को दूर करने के लिए किया जा रहा है। इसके फायदे को देखते हुए अब पूरी दुनिया में इसकी मांग बढ़ती जा रही है। सफेद मूसली के चूर्ण को सुबह-शाम दूध के साथ लेना चाहिए। चूर्ण कभी भी ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए। मात्रा कितनी लेनी चाहिए, इस संबंध में किसी चिकित्सक से परामर्श कर लें।  


 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट