दर्दनाक दास्तां: झारखंड से लड़की का अपहरण, बिहार में 5 दिन गैंगरेप किया, श्रृंगार का सामान लेने बाजार गई थी

Published : Oct 19, 2021, 08:01 AM IST
दर्दनाक दास्तां: झारखंड से लड़की का अपहरण, बिहार में 5 दिन गैंगरेप किया, श्रृंगार का सामान लेने बाजार गई थी

सार

झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां रहने वाली एक लड़की अपने श्रृंगार का सामान लेने कांडी के बाजार गई थी। वहां कुछ लोगों ने उसका अपहरण (kidnap) कर लिया और बिहार (Bihar) ले गए। इसके बाद 5 दिन तक उसके साथ गैंगरेप (Gangrape) किया गया। इस बीच, लड़की को मौका मिला तो वह भाग निकली और थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया।  

गढ़वा। झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा (Garhwa) की लड़की का अपहरण (kidnap) करके गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की को कांडी थाना क्षेत्र के बाजार से अपहृत किया। इसके बाद उसे बिहार (Bihar) के डुमरी इलाके में लेकर पहुंचे और गैंगरेप किया। घटना की जानकारी तब मिली, जब लड़की अपहरणकर्ताओं के चुंगल से भागी और औरंगाबाद (Aurangabad) जिले में एक महिला को आपबीती सुनाई। महिला ने इसकी जानकारी औरंगाबाद सीडब्ल्यूसी (CWC) को दी।

जानकारी के मुताबिक, गढ़वा सीडब्ल्यूसी ने इस मामले में संज्ञान लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़की की तबीयत खराब है, इसलिए उसे गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मेडिकल जांच की गई है। फिलहाल, मामले में महिला पुलिस जांच कर रही है।

माता-पिता दिव्यांग कोई नहीं कमाने वाला, काम लेने गई थी बेटी, लेकिन वहां जो हुआ एक हैवान ही कर सकता है!

खाना खाते वक्त मिला मौका और भागी लड़की
दरअसल, 11 अक्टूबर को लड़की घर से श्रृंगार का सामान लेने कांडी बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजन ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उधर, आरोपी कांडी बाजार से लड़की को अगवा कर बिहार के डेहरी ले गए, वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद डेहरी में खाना खाने के दौरान मौका मिला तो लड़की वहां से फरार हो गई और बस से किसी तरह औरंगाबाद पहुंची। वहां एक महिला को उसने घटना के बारे में बताया। 

क्रूरता: ऑपरेशन थ‍िएटर में हॉस्प‍िटल स्टाफ ने महिला से किया गैंगरेप, सुन्न करने का इंजेक्शन लगाकर की हैवानियत

5 दिन बाद मिली लड़की, चाइडलाइन्स को सौंपा गया
महिला ने घटना की सूचना औरंगाबाद चाइल्ड लाइन्स को दी। इसके बाद उसे 16 अक्टूबर को गढ़वा चाइल्ड लाइन्स ने बालिका होम में भिजवाया। वहां लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में लड़की ने गढ़वा महिला थाने में शिकायती पत्र दिया है। इस मामले पर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।

इधर, गुमला में भी गैंगरेप
गुमला में मेला देखकर लौट रहीं दो आदिवासी लड़कियों के साथ 10 युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद एक आरोपी युवक ने सुसाइड कर लिया। दोनों लड़कियां चचेरी बहन हैं और दशहरा मेला देखकर भाई के साथ घर लौट रही थीं। आरोपी युवकों ने पहले भाई की पिटाई की और उसे भगा दिया। इसके बाद लड़कियों का अपहरण करके ले गए और गैंगरेप किया। आरोपी युवकों ने लड़कियों के साथ भी पिटाई की। मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

27 साल तक राखी की मर्यादा तार-तार, भाइयों पर गैंगरेप का आरोप, 32 साल बाद बहन ने तोड़ी चुप्पी

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पैर पर चढ़ाई कार, हाथ शीशे में फंसा…दर्द से चिल्लाता रहा युवक, साहिबगंज का खौफनाक वीडियो
Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी