पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ महिला पश्चिम थाने में मामला दर्ज कर कर लिया है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गुरुग्राम : एक महिला ने अपने ही दो भाइयों पर 27 साल तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उसने महिला पश्चिम थाने में की है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

32 साल बाद शिकायत
पुलिस में की गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि 1990 में उसकी शादी हुई थी। पति उसे उत्तर प्रदेश से गुड़गांव ले आया था। उसका पति उसके भाइयों की एक कंपनी में काम करता था। महिला ने आरोप लगाया कि इस कंपनी के मालिक दोनों भाई कंपनी के अंदर बीते 27 सालों से उसके साथ गैंगरेप कर रहे थे। जब भी वह विरोध करती थी, तो उसे जान से मारनी की धमकी देते। उसका आरोप है कि 2017 तक उसके साथ ऐसा ही चलता रहा। लेकिन अब 32 साल बाद वह आरोपियों के खिलाफ हिम्मत जुटा पाई है। 

इसे भी पढ़ें-मुंबई पोर्ट पर DRI की बड़ी Raid, कंटेनर से 125 करोड़ की हेरोइन जब्त; जुलाई में 2000 Cr की पकड़ी गई थी

जांच चल रही है
बुधवार रात महिला थाना वेस्ट में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-मां का प्यार बना बेटी के लिए अभिशाप, प्रेमी ने रेप की दी धमकी, भाई ने नहीं दिया साथ, चाची ने निभाया फर्ज