Jharkhand Panchayat Chunav 2022 : गांव की सरकार चुनने वोटिंग, जानिए कहां-कहां मतदान

इस बार झारखंड पंचायत चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 96 लाख 16 हजार 504 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 70 हजार 721 और महिला मतदाताओं की संख्या 95 लाख 45 हजार 702 है। अन्य वोटर्स की संख्या 81 है। 
 

Asianet News Hindi | / Updated: May 14 2022, 06:30 AM IST

रांची :  झारखंड में गांव की सरकार बनाने वोटिंग शुरू हो गई है। पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Election 2022) में आज पहले चरण की वोटिंग है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 9,819 सीटे हैं। इनमें से 5,057 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस फेज में 30 हजार 221 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 17 हजार 437 महिलाएं और बाकी पुरुष कैंडिडेट्स हैं। बता दें कि चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। दूसरे चरण का मतदान 19 मई, 24 मई को तीसरे और 27 मई को अंतिम चरण का मतदान होगा। दो चरणों की वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। वोटिंग सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। बैलेट पेपर से मतदान होगा।

कितनी सीटों पर मतदान
आज हो रही पहले चरण में 21 जिलों के 72 प्रखंडों के 1,117 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। ग्राम पंचायत सदस्यों की 7304 सीट, मुखिया की 1,117, पंचायत समिति सदस्यों की 1,256 और जिला परिषद सदस्यों की 143 सीटों पर मतदान हो रहा है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 17 हजार 822, मुखिया के लिए 6,890, पंचायत समिति सदस्य के लिए 4,694 और जिला परिषद सदस्य के लिए 815 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले  चरण की काउंटिंग 17 मई को होगी। 

तीसरी बार पंचायत चुनाव
15 नवंबर 2000 में झारखंड का नए राज्य के रुप में गठन हुआ। इसके 10 साल बाद 2010 में राज्य में पहली बार पंचायत चुनाव हुआ। इसके बाद साल 2015 में पंचायत चुनाव हुआ और अब साल 2022 में चुनाव होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन बार चार चरण में होने जा रहे चुनाव में 4,345 ग्राम पंचायतों में 53 हजार 479 वार्ड सदस्य, 4,345 मुखिया, 5,341 पंचायत समिति सदस्य और 536 जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव हो रहे हैं।

एक नजर में पहले चरण का चुनाव
मतदान केंद्र- 14,079
मतदाता- 52,22,815
पुरुष मतदाता- 26,76,109
महिला मतदाता- 25,46,688
थर्ड जेंडर- 18

कहां-कहां मतदान

Share this article
click me!