बहुत गुस्सैल होते हैं इन 5 राशि के लोग, नियंत्रण खोने पर ये किसी की बात नहीं मानते

हर आदमी का स्वभाव एक दूसरे से अलग होता है। किसी व्यक्ति का नेचर हेल्पिंग होता है तो को अकड़ू स्वभाव का। विपरीत परिस्थिति में कोई व्यक्ति सहज रहता है तो कोई छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता है। ऐसा राशिगत स्वभाव के कारण होता हो सकता है।

Contributor Asianet | Published : Nov 23, 2021 2:30 PM IST

उज्जैन. व्यक्ति का स्वभाव उसकी ग्रहदशा और उसकी राशि की वजह से होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है, जिससे संबंधित लोग बहुत गुस्से वाले होते हैं और जरा-जरा-सी बात पर अपना नियंत्रण खो देते हैं। ऐसे लोग जब क्रोधित होते हैं तो किसी की बात नहीं मानते और न ही न ही भविष्य में होने वाली समस्याओं के बारे में सोचते हैं। आज हम आपको 5 ऐसी ही राशियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों का स्वभाव काफी गुस्से वाला होता है। ऐसे लोगों का छोटी-छोटी बातों पर पारा चढ़ जाता है। इनका स्वभाव दूसरों में गलतियां निकालने वाला होता है, लेकिन अगर कोई इनसे कुछ कह दे तो ये नाराज हो जाते हैं और भड़कने लगते हैं। कई बार तो बातचीत के बीच में ही ये अचानक से आक्रामक हो जाते हैं।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को किसी की रोकटोक कभी पसंद नहीं आती। ऐसे लोगों को स्वतंत्रता के साथ काम करना पसंद करना पसंद होता है। दूसरे लोगों का आदेश देकर बोलना इन्हें पसंद नहीं आता। ऐसे में ये कई बार आक्रामक हो जाते हैं। सिंह राशि वालों में गजब का आत्मविश्वास होता है। ऐसे में ये लोग आसानी से किसी के दबाव में नहीं आते।

Latest Videos

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों का स्वभाव बहस करने वाला होता है। कई बार इनकी बहस ही गुस्से का कारण बन जाती है क्योंकि बहस के दौरान ये काफी आक्रामक हो जाते हैं। एक बार अगर इन लोगों को गुस्सा आ जाए तो जल्दी नहीं जाता। बहस में इनसे जीत पाना बहुत मुश्किल होता है। कई बार ये आवेश में आकर ऐसी बातें भी बोल जाते हैं जो इनके करीबियों को काफी ठेस पहुंचाती हैं।

मकर राशि
इस राशि के लोग स्वभाव से चिड़चिड़े होते हैं। ये कब किस बात पर इरिटेट हो जाएं, कहा नहीं जा सकता। ये लोग बातों ही बातों में कमेंट मारते हैं। इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह देते हैं। और यदि सामने वाला व्यक्ति इन्हें कुछ कहे तो ये झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को गुस्सा तो बहुत आता है, लेकिन ये उस गुस्से को दबाकर रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये अपना आपा खो बैठते हैं। इनका गुस्सा बहुत तेज होता है। ये काफी मूडी होते हैं। हालांकि इन्हें जितनी जल्दी गुस्सा आता है, उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाता है।

ज्योतिष में स्वभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

शरीर के इन 4 हिस्सों पर हो तिल तो मिलते हैं शुभ फल, ऐसे लोगों को नहीं होती पैसों की कमी

होठों के तिल बढ़ाते हैं खूबसूरती, इनसे जान सकते हैं आप किसी का भी नेचर और फ्यूचर

समुद्र शास्त्र: सिर की बनावट से भी जान सकते हैं लोगों के नेचर और फ्यूचर के बारे में खास बातें

ये हैं कुंडली में बनने वाले 10 शुभ योग, जानिए इनमें जन्में लोगों का स्वभाव कैसा होता है

ज्योतिष में बताए गए हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानिए इनमें जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल या ईरान? जानें दोनों देशों में कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर, किसके पास कितना हथियार?
Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
दुश्मनों पर काल बनकर क्यों कहर बरपा रहा इजराइल, ये हैं वो 15 वजह
LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 में भाग लिया
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।