30 दिसंबर तक मकर राशि में रहेगी शुक्र-शनि की जोड़ी, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

Published : Dec 08, 2021, 10:32 AM ISTUpdated : Dec 08, 2021, 12:13 PM IST
30 दिसंबर तक मकर राशि में रहेगी शुक्र-शनि की जोड़ी, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

सार

08 दिसंबर, बुधवार को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि ग्रह स्थित है। इस तरह 2 प्रमुख ग्रहों का एक राशि में युति होने जा रही है। मकर राशि शनि देव की स्वयं की राशि है।

उज्जैन. शनिदेव किसी एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं और किसी एक राशि में दोबारा आने के लिए 30 वर्षों का समय लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय और कर्म फलदाता के कारक ग्रह माना गया है, जबकि शुक्रदेव को सुख, भोग, सौंदर्य, ऐशोआराम और प्रेम का कारक ग्रह माना गया है। इन दोनों ग्रहों की युति बनने से देश-दुनिया और सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

कब से कब तक रहेगी शुक्र-शनि की युति
सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 8 दिसंबर, बुधवार को दोपहर 12.56 पर मकर राशि में प्रवेश करेगा, जहां पर शनि के साथ इसकी युति होगी। शुक्र और शनि की मकर राशि में यह युति 30 दिसंबर तक रहेगी। इसके बाद शुक्र ग्रह राशि बदलकर कुंभ राशि में चले जाएंगे।

शुक्र-शनि की युति से होगा लाभ
एक तरफ जहां शुक्र ग्रह सुख, संपन्नता और ऐशोआराम दिलाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ शनि व्यक्ति के अच्छे कर्म करने पर शुभ फल प्रदान करते हैं। शनि की कुंडली में अच्छी स्थिति होने पर व्यक्ति को रंक से राजा भी बना देते हैं। ऐसे में शनि-शुक्र की मकर राशि में युति से करियर, रोजगार, व्यापार और भाग्य में बहुत ही मदद करते हैं। मकर राशि में शनि-शुक्र की युति लोगों का कई शुभ फल प्रदान करते हैं।

इन राशियों को होगा फायदा

मेष राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फल लेकर आएगा। इस राशि के लोगों के लिए धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं जो आपको आर्थिक रूप से संपन्न बनाएगा। 

वृष राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का परिवर्तन धन से जुड़ी समस्याएं दूर करने में सक्षम होगा और साथ ही नौकरी के मौके भी देगा। इस राशि के लोग यात्रा पर कहीं जा सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय बेहद ही महत्वपूर्ण रहेगा।

मिथुन राशि
शुक्र के गोचर से इस राशि के लोगों को कार्य संबंधी मामले के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही इनके ये में भी बढ़ोत्तरी होने की भी संभावना है। शुक्र का यह गोचर सुख-सुविधा में भी वृद्धि कर सकता है।

धनु राशि
शुक्र का मकर राशि में प्रवेश कार्यक्षेत्र के मामले में धनु राशि के लोगों को लाभ दिलाएगा। इस राशि के लोगों को न सिर्फ नौकरी में बल्कि व्यापार में भी लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर सामने नजर आ रहे हैं। दफ्तर में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 


 

ये खबरें भी पढ़ें

घर के मंदिर में ध्यान रखें ये बातें, कैसी मूर्ति की करें पूजा और किस तरह की मूर्तियां रखने से बचें

घर में हो वास्तु दोष तो भी करियर में आती है बाधाएं, ध्यान रखें ये वास्तु टिप्स

Feng shui tips: किस धातु से बनी विंड चाइम्स घर की किस दिशा में लगाना चाहिए, जानिए खास बातें

Vastu Tips: इन छोटी-छोटी बातों का रखेंगे ध्यान तो दूर होंगी परेशानियां और मिल सकती है तरक्की

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल