Maa Shailputri Pujan Vidhi 2022 : 2 अप्रैल को इस विधि से करें देवी शैलपुत्री की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Published : Apr 02, 2022, 06:00 AM IST
Maa Shailputri Pujan Vidhi 2022 : 2 अप्रैल को इस विधि से करें देवी शैलपुत्री की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

सार

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है। इसी तिथि से वासंतिक नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) भी शुरू होती है। इस बार ये तिथि 2 अप्रैल, शनिवार को है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री (Goddess Shailputri) की पूजा का विधान है।

उज्जैन. माना जाता है कि देवी के इस रूप का नाम शैलपुत्री (Goddess Shailputri) इसलिए पड़ा क्योंकि उनका जन्म हिमालय के यहां हुआ था। मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर हमारे जीवन में स्थिरता और शक्ति की कमी है तो मां शैलपुत्री की पूजा अवश्य करनी चाहिए। महिलाओं के लिए तो मां शैलपुत्री की पूजा काफी शुभ मानी गई है।

ये भी पढ़ें- Ghatastapana 2022 Muhurat: 2 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन करें घट स्थापना, ये है विधि, मुहूर्त व उपाय

2 अप्रैल के शुभ मुहूर्त (चौघड़िए के अनुसार)
शुभ – सुबह 06 से 7.30 तक
चर – दोपहर 12 से 01.30 तक
लाभ- दोपहर 01.30 से 3 तक
अमृत- दोपहर 03 से शाम 04.30 तक

ये भी पढें- Gudi Padwa 2022: जानिए कब है गुड़ी पड़वा, इस दिन क्या काम करने से घर में आती है सुख-समृद्धि?
 

ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा (Worship method of Goddess Shailputri)
- जिस जगह पूजा की जानी है उसे साफ करें और उस लकड़ी के एक बाजोट (पटिए) पर मां शैलपुत्री की तस्वीर रखें। उसे शुद्ध जल से साफ करें।
- कलश स्थापना के लिए एक लकड़ी के पाटे पर लाल कपड़ा बिछाएं। उसके बाद हाथ में कुछ चावल लेकर भगवान गणेश का ध्यान करते हुए पाटे पर रख दें। 
- अब जिस कलश को स्थापित करना है उसमें शुद्ध जल भरें, आम के पत्ते लगाएं और पानी वाला नारियल उस कलश पर रखें।
- इसके बाद उस कलश पर रोली से स्वास्तिक का निशान बनाएं। अब उस कलश को स्थापित कर दें। नारियल पर कलावा और चुनरी भी बांधें। अब एक तरफ एक हिस्से में मिट्टी फैलाएं और उस मिट्टी में जौं डाल दें।
- अब मां शैलपुत्री को कुमकुम लगाएं। चुनरी उढ़ाएं और घी का दीपक जलाए। सुपारी, लोंग, घी, प्रसाद इत्यादि का भोग लगाएं। इसके बाद व्रत का संकल्प लें और मां शैलपुत्री की कथा पढ़ें। साथ ही मां शैलपुत्री के मंत्र का उच्चारण भी करें।
वन्दे वांछित लाभाय चन्द्राद्र्वकृतशेखराम्।
वृषारूढ़ा शूलधरां यशस्विनीम्॥

ये भी पढ़ें- Ugadi 2022: दक्षिण भारत में उगादि के रूप में मनाया जाता है हिंदू नववर्ष, जानिए क्यों खास है ये उत्सव?

मां शैलपुत्री की आरती (Devi Shailputri ki Aarti)
शैलपुत्री मां बैल पर सवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

ये भी पढें- gudi padwa 2022: 2 अप्रैल को मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा उत्सव, जानिए इस दिन का महत्व व शुभ मुहूर्त

करें ये उपाय
मां शैलपुत्री को गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं और इसी का दान भी करें। ऐसा करने से रोगी का ना सिर्फ कष्टों से मुक्ति मिलती है बल्कि उसका शरीर निरोगी रहता है।

ये भी पढ़ें- 2 अप्रैल से शुरू होगा विक्रम संवत् 2079, कौन हैं इस वर्ष का राजा और मंत्री, किस ग्रह को मिला है कौन-सा पद?

ये है देवी शैलपुत्री की कथा (Story of Devi Shailputri)
एक बार प्रजापति दक्ष ने विशाल यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने सभी देवी-देवताओं को आमंत्रण भेजा, लेकिन अपने जमाई शिव को नहीं। शिवजी के मना करने के बाद भी देवी सती ने उस यज्ञ में जाने का फैसला किया। यज्ञ में पहुंचकर जब उन्होंने देखा कि वहां उनके पति शिव का अपमान हो रहा है तो क्रोधित होकर उन्होंने यज्ञ कुंड में कूदकर आत्मदाह कर लिया। इसके बाद उन्होंने हिमालय के यहां पुत्री रूप में दोबारा जन्म लिया। हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण ही इनका नाम शैलपुत्री पड़ा।


ये भी पढ़ें- 

अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

Chaitra Amavasya 2022: 31 मार्च को हिंदू पंचांग की अंतिम अमावस्या, पितृ दोष से परेशान हैं तो ये उपाय करें
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल