अशुभ ही नहीं शुभ योग भी बनाता है राहु, साधारण व्यक्ति को भी बना सकता है धनवान

Published : Jan 13, 2021, 10:20 AM IST
अशुभ ही नहीं शुभ योग भी बनाता है राहु, साधारण व्यक्ति को भी बना सकता है धनवान

सार

शनि, मंगल, राहु और केतु से लोग अक्सर डरते हैं। इन ग्रहों की महादशा, अंतरदशा या कुंडली में बुरी स्थिति में होने कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जरूरी नहीं कि ये ग्रह सभी के बुरे ही हों।

उज्जैन. कुछ शुभ ग्रहों के प्रभाव में आकर और अच्छी स्थिति में होने पर ये व्यक्ति को महाधनवान बनाते हैं और राजपद भी दिलवाते हैं। इन्हीं में एक ग्रह है राहु, जिसे आकस्मिकता का ग्रह कहा जाता है। जानिए किस ग्रह के साथ मिलकर राहु कौन-सा शुभ योग बनाता है…

अष्टलक्ष्मी योग

- राहु के कारण बनने वाला यह अत्यंत शुभ योग होता है। जब किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में राहु छठे भाव में हो और केंद्र स्थान (पहले, चौथे, सातवें, दसवें) में से किसी में बृहस्पति हो तो अष्टलक्ष्मी योग बनता है।
- कुछ विद्वान राहु के छठे और बृहस्पति के केवल दशम स्थान में होने पर अष्टलक्ष्मी योग बनना मानते हैं। यह योग जिस व्यक्ति की कुंडली में होता है, वह महा धनवान बनता है।
- ऐसे व्यक्ति को कभी धन की कमी नहीं रहती। बृहस्पति के प्रभाव से राहु शुभ फल देकर जातक को धनवान बनाता है।

लग्नकारक योग

- अपने नाम के अनुरूप यह योग लग्न के अनुसार बनता है। जिस व्यक्ति का मेष, वृषभ या कर्क लग्न हो और राहु दूसरे, नौवें या दसवें भाव में हो तो लग्नकारक योग बनता है।
इस योग को सर्वारिष्ट निवारक योग भी कहा जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में कभी बुरी स्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता। व्यक्ति धनवान तो होता ही है, उसका निजी जीवन भी अत्यंत सुखमय होता है।

कुंडली के योगों के बारे में ये भी पढ़ें

जिसकी कुंडली में होता है इनमें कोई भी 1 योग, वो बन सकता है संन्यासी

कुंडली में कब बनता है समसप्तक योग, कब देता है शुभ और कब अशुभ फल?

ये हैं जन्म कुंडली के 5 अशुभ योग, इनसे जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां, बचने के लिए करें ये उपाय

जिस व्यक्ति की कुंडली में होते हैं इन 5 में से कोई भी 1 योग, वो होता है किस्मत का धनी

लाइफ की परेशानियां बढ़ाता है गुरु चांडाल योग, जानिए कैसे बनता है ये और इससे जुड़े उपाय

आपकी जन्म कुंडली में बन रहे हैं दुर्घटना के योग तो करें ये आसान उपाय

जिन लोगों की जन्म कुंडली के होते हैं ये 10 योग, वो बनते हैं धनवान

जन्म कुंडली में कब बनता है ग्रहण योग? जानिए इसके शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय

हस्तरेखा: हथेली में कैसे बनता है बुधादित्य योग, जानिए इसके शुभ और अशुभ प्रभाव

जिस व्यक्ति की कुंडली में होती है सूर्य और गुरु की युति, वो होता है किस्मत वाला

कुंडली में बुध और शुक्र की युति से बनता है लक्ष्मी नारायण योग, जानिए ये कब देता है शुभ फल

कुंडली में गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है गजकेसरी नाम का शुभ योग, इससे मिलते हैं शुभ फल

हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है गुरु, कुंडली में अशुभ हो ये ग्रह तो कौन-से उपाय करें?

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज