कुंडली में ग्रहों की विशेष स्थिति से बनते हैं सर्प और माला योग, एक देता है शुभ फल तो दूसरा अशुभ

Published : Feb 24, 2021, 04:14 PM IST
कुंडली में ग्रहों की विशेष स्थिति से बनते हैं सर्प और माला योग, एक देता है शुभ फल तो दूसरा अशुभ

सार

वैदिक ज्योतिष के हजारों योगों में से सर्प और माला योग भी अत्यंत चर्चित योग हैं। ये दोनों एक-दूसरे के विपरीत ग्रह स्थितियां होने पर बनते हैं। इनका प्रभाव भी बिलकुल विपरीत होता है।

उज्जैन. सर्प योग जहां व्यक्ति का जीवन कष्टमय कर देता है, वहीं माला योग हो तो व्यक्ति अतुलनीय धन संपदा और सुखों का स्वामी बनता है। ये दोनों योग दलयोग कहलाते हैं। आइए जानते हैं ये दोनो योग बनते कैसे हैं और इनका प्रभाव क्या होता है।

केंद्रत्रयगै: पापै: शुभैर्दलाख्यावहिश्च माला च।
सर्पेतिदु:खितानां मालायां जन्म सुखिनां च।।

ऐसे बनता है सर्प योग…
- जन्मकुंडली के केंद्र स्थान अर्थात् 1, 4, 7, 10 में से किसी भी तीन केंद्र स्थानों में तीनों पाप ग्रह सूर्य, मंगल, शनि हो तो सर्प योग का निर्माण होता है।
- जिस व्यक्ति की कुंडली में सर्प योग होता है वह हमेशा दुखी रहता है। वह जो भी कार्य करता है, उसमें सफलता नहीं मिल पाती और परेशानियां बनी रहती हैं।
- ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक टेढ़े-मेढ़े रास्तों अर्थात् परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। आर्थिक स्थिति भी हमेशा डांवाडोल रहती है।

ऐसे बनता है माला योग…
- सर्प योग के विपरीत यदि जातक की जन्मकुंडली के केंद्र स्थानों 1, 4, 7, 10 में से किन्हीं भी तीन केंद्र स्थानों में तीनों शुभ ग्रह बुध, गुरु, शुक्र हो तो माला योग का निर्माण होता है।
- जिस व्यक्ति की कुंडली में माला योग होता है उसका जीवन सुखमय होता है। साधारण परिस्थितियों में जन्म लेकर भी सभी सुख प्राप्त करता है। उच्च पदों पर पहुंचता है।
- इसे जीवन में सहयोगी अधिक मिलते हैं। जो भी काम हाथ में लेता है उसे पूरा करके ही दम लेता है। इसका पूर्ण जीवन सुखमय रहता है।

कुंडली के योगों के बारे में ये भी पढ़ें

जन्म कुंडली के ये 4 योग व्यक्ति को जीवन भर बनाए रखते हैं गरीब और परिवारहीन

जन्म कुंडली के सातवें भाव में ग्रहों की ऐसी स्थिति बनाती है वैधव्य योग, जानिए कैसा होता है आप पर इसका असर

सूर्य और चंद्रमा से बनता है प्रीति योग, प्रणय निवेदन और प्रेम विवाह के लिए शुभ है ये योग

चंद्रमा के कारण कुंडली में बनता है ये अशुभ योग, जीवन भर बनाकर रखता है गरीब

जिस व्यक्ति की कुंडली में होता है अल्पायु योग, जवानी में हो सकती है उसकी मृत्यु, जानें कब बनता है ये योग

59 साल बाद 9 फरवरी को बनेगा अशुभ योग, बढ़ सकती है हिंसा की घटनाएं, आ सकती है प्राकृतिक आपदा

जन्म कुंडली के इन योगों से जान सकते हैं आप कभी विदेश जा पाएंगे या नहीं

जिसकी कुंडली में होता है इनमें कोई भी 1 योग, वो बन सकता है संन्यासी

कुंडली में कब बनता है समसप्तक योग, कब देता है शुभ और कब अशुभ फल?

ये हैं जन्म कुंडली के 5 अशुभ योग, इनसे जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां, बचने के लिए करें ये उपाय

जिस व्यक्ति की कुंडली में होते हैं इन 5 में से कोई भी 1 योग, वो होता है किस्मत का धनी

लाइफ की परेशानियां बढ़ाता है गुरु चांडाल योग, जानिए कैसे बनता है ये और इससे जुड़े उपाय

आपकी जन्म कुंडली में बन रहे हैं दुर्घटना के योग तो करें ये आसान उपाय

जिन लोगों की जन्म कुंडली के होते हैं ये 10 योग, वो बनते हैं धनवान

जन्म कुंडली में कब बनता है ग्रहण योग? जानिए इसके शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज