विक्रम संवत 2079 में पूरे साल रहेगा शनि का असर, इन 3 राशि वालों के शुरू हो सकते हैं बुरे दिन

इस बार हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2079 (Vikram Samvat 2079) की शुरूआत 2 अप्रैल, शनिवार से हो रही है। इस हिंदू नववर्ष की सबसे खास बात ये है कि इसके राजा और वित्त मंत्री का पद शनिदेव (Shani Dev) के पास है। इसलिए इस पूरे साल पर शनि का व्यापक असर देखने को मिलेगा।
 

Manish Meharele | Published : Apr 1, 2022 11:32 AM IST

उज्जैन. इस साल 28 अप्रैल, शनिवार को शनि राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। ये दोनों राशियां शनि के स्वामित्व की हैं। अंग्रेजी कैलेंडर की बात करें यहां भी शनि का असर देखने को मिल रहा है क्योंकि इस महीने का शुरूआत और अंतिम दिन भी शनिवार को ही है। विक्रम संवत में आने वाले कई प्रमुख त्योहार जैसे हनुमान जयंती, धनतेरस, मौनी अमावस्या आदि भी शनिवार को भी पड़ रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार शनि का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। आगे जानिए

ये भी पढ़ें- Ghatastapana 2022 Muhurat: 2 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन करें घट स्थापना, ये है विधि, मुहूर्त व उपाय

ऐसा होगा शनि का पूरे साल पर असर
- ज्योतिषियों के अनुसार जिस वार से साल की शुरुआत होती है, उस दिन का स्वामी ही वर्ष का राजा होता है। शनि का अपनी ही राशि यानी कुंभ में होना उनकी शक्ति में बढ़ाने वाला रहेगा। 
- विक्रम संवत 2079 के राजा शनि देव ही हैं। इसलिए उनका प्रभाव और बढ़ेगा, जिसके चलते देश में न्याय प्रक्रिया मजबूत होगी और साथ ही साथ गति पकड़ेगी। 
- शनि के राजा बनने पर सरकार जनहित में कई बड़े कदम उठाएगी। इसका कारण शनि आम जनता का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है। जन कल्याण के कई काम होंगे।
- भारत में धर्म, अध्यात्म, शिक्षा और संस्कृति क्षेत्रों के लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। मंत्री बृहस्पति के रहते महिलाओं और युवाओं को रोजगार के मौके मिलेंगे। आमदनी के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। 

ये भी पढें- Gudi Padwa 2022: जानिए कब है गुड़ी पड़वा, इस दिन क्या काम करने से घर में आती है सुख-समृद्धि?

किन लोगों को मिलेगी शनि से राहत और किसकी बढ़ेगी परेशानी
- विक्रम संवत 2079 में 28 अप्रैल को शनि राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। शनि के राशि परिवर्तन से मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी, जिससे इनकी परेशानी बढ़ सकती है। 
- धनु राशि वालों की बात की जाए तो इनकी साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और मकर, कुंभ राशि वालों को राहत मिलने लगेगी। 
- मिथुन और तुला राशि वालों की ढय्या खत्म होने से इनकी परेशानियां कम होंगी और कर्क व वृश्चिक वालों पर ढय्या शुरू होने से इनका बुरा समय शुरू हो सकता है। 

ये भी पढ़ें 

Ugadi 2022: दक्षिण भारत में उगादि के रूप में मनाया जाता है हिंदू नववर्ष, जानिए क्यों खास है ये उत्सव?


gudi padwa 2022: 2 अप्रैल को मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा उत्सव, जानिए इस दिन का महत्व व शुभ मुहूर्त

2 अप्रैल से शुरू होगा विक्रम संवत् 2079, कौन हैं इस वर्ष का राजा और मंत्री, किस ग्रह को मिला है कौन-सा पद?

अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल
 

Share this article
click me!

Latest Videos

हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल