Cham cham Recipe: रक्षाबंधन में बनाएं बिना घी की मिठाई, हेल्दी के साथ टेस्टी भी

Published : Aug 05, 2025, 11:22 AM ISTUpdated : Aug 05, 2025, 11:56 AM IST
रक्षाबंधन में बनाएं चमचम मिठाई

सार

Cham cham Bengali sweet: बिना घी और तेल के तैयार यह स्वादिष्ट बंगाली मिठाई खासकर रक्षाबंधन के त्योहार के लिए परफेक्ट है। घर पर आसानी से छेना से यह मिठाई बनाएं और त्योहार मनाएं।

Cham cham Recipe in Hindi: भारतीय त्योहार बिना मिठाइयों के अधूरे होते हैं। जब बात मिठाइयों की आती है, तो बहुत सारा घी, शक्कर कहीं न कहीं स्वीट क्रेविंग को रोक देता है। अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं, तो आपके लिए बेहतर विकल्प मौजूद है। रक्षाबंधन के दिन बिना घी वाली मिठाई खाना चाहते हैं, तो इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। बंगाल की प्रसिद्ध चमचम मिठाई बिना तेल या घी के पकाई जाती है। इसे बनाने के लिए चीनी और छेने की जरूरत होती है। आप बिना किसी टेंशन के चमचम मिठाई खा सकते हैं। कोई भी इसे घर में आसानी से बना सकता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन स्पेशल स्वीट डिश चमचम कैसे बनाई जाए।

चमचम बनाने के लिए क्या इंग्रीडिएंट्स चाहिए?

  • दूध- 1&1/2 लीटर
  • कॉर्नफ्लोर- 2 छोटे चम्मच
  • पीला फ़ूड कलर
  • सिरका- 1/4 कप
  • पानी- 1/4 कप
  • चीनी- 2 कप
  • पानी- 3 कप
  • पीला फ़ूड कलर
  • गर्म पानी- 2 कप

और पढ़ें: Tiranga Kulfi Recipe: 15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा कुल्फी, सिर्फ 3 स्टेप में तैयार करें

चमचम मिठाई बनाने का तरीका क्या है?

  1. सबसे पहले एक पतीले में डेढ़ लीटर दूध लें और उबाल आने तक पकाएं। आप एक ग्लास में विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिला लें। अब उबलते हुए दूध में विनेगर डालें। धीरे-धीरे दूध फट जाएगा। 
  2. इसके बाद मलमल के कपड़े में दूध छान लें और अच्छी तरीके से पानी निकाल लें। करीब आधे घंटे तक कपड़े को बंद करके उसके ऊपर भारी चीज रख दें। आधे घंटे बाद छेना तैयार हो जाएगा।
  3. अब छेने को मिक्सर जार में डालें और पल्स मोड में 2 से 3 बार चलाएं। ऐसा करने से छेना सॉफ्ट हो जाएगा और ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
    एक थाली में छेना निकाल लें और इसमें कॉर्नफ्लोर मिलाएं। आप चाहे तो आधा चम्मच घी भी मिला सकती हैं ताकि इसे शेप देने में परेशानी न हो। चाहे तो छेने में खाने वाला रंग भी मिला लें।
  4. अब छेने को लंबा शेप देकर तैयार कर लें। इसके बाद चाशनी बनाएं और उबलती हुई चाशनी में छेना डालें। चार से पांच मिनट तक इन्हें पकाएं।
  5. उबलती चाशनी में जब छेना पक रहा हो तब बीच-बीच में गरम पानी डाल सकती है, ताकि चाशनी गाढ़ी ना हो जाए। तैयार है रक्षाबंधन के लिए स्वादिष्ट बिना घी की चमचम मिठाई।

और पढ़ें: Ragi Soup Recipe: डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वाला रागी सूप बनाएं 10 मिनट में

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Moong Dal Halwa Tips: न चिपकेगा, न कच्चा लगेगा! मूंग दाल हलवा बनाने की 4 सीक्रेट ट्रिक्स
स्कूल टिफिन मिनटों में होगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये मिनी उत्तपम रेसिपी