
Easy Baingan Bharta Recipe: जब बात कंफर्टिंग फूड की आती है तो दाल-चावल के साथ बैंगन भरता का जरूर लिया जाता है। इसे खाने में जितना मजा आता, बनाने में उनती आफत। पहले भूनना, फिर छीलना और तब जाकर पकाना। ये काफी वक्त ले लेता है। ऐसे में आप भी ज्यादा टाइम के चक्कर इसे कभी-कभार बनाती हैं तो आदत बदल लीजिए। दरअसल, हम आपके लिए बिल्कुल ईजी रेसिपी लाये हैं, जहां बैंगन बिना बुने भी आप शानदार भरताबना सकती हैं तो चलिए जानते हैं घर पर ढाबा स्टाइल बैंगन भरता (Baingan Bharta Dhaba Style ) कैसे बनाएं।
बैंगन - 2
तेल - 1 tsp
टमाटर - 3
हरा धनिया
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 tsp
हल्दी पाउडर - 1/2 tsp
पानी - 1/4 cup
सरसों का तेल
जीरा - 1 tsp
सरसों - 1/2 tsp
हींग - 1/4 tsp
साबुत धनिया - 1 tsp
कटा हुआ प्याज - 2
अदरक - 1 tbsp
लहसुन - 1 tbsp
कटी हुई हरी मिर्च
हरे मटर - 1 cup
हल्दी पाउडर - 1/2 tsp
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर - 2 tsp
जीरा पाउडर - 1 tsp
सब्जी मसाला - 1 tsp
कसूरी मेथी - 1 tsp
स्वादानुसार नमक
ये भी पढ़ें- Mathura Peda Recipe: 15 मिनट और सिर्फ 5 इनग्रेडिएंट तैयार हो जाएगा मथुरा का स्पेशल पेड़ा
बैंगन भरता बनाने की तारीका और विधि (Baingan Bharta recipe)
बिना भुने हुए भरता भर्ता बनाने के लिए सबसे पहले भर्त वाले गोल या फिर लंबे बैंगन का ऊपरी हिस्सा काटकर उसे छील कटकर मिडियम साइज में काट लें। अब कुकर में बैंगन, टमाटर और धरी धनिया के पिछली सतह डालें। इसमें स्वादनुसार नमक, कश्मीरी लाल मिर्च-हल्दी पाउडर डालकर लगभग दो मिनट तक पकाएं। फिर पांच बड़े चम्मच पानी डालकर इसमें ढक्कन लगा दें और दो सीटें आने तक इंतजार करें।
ये भी पढ़ें- Paneer Kathi Rolls Recipe: बिना तामझाम के झटपट बनाएं पनीर काठी रोल
अब दूसरी ओर गैस में एक पैन छाएं। उसमें सरसों का तेल गरम करें।उसमें, खड़ी सरसों, हींग, साबुत धनिया, कटा हुआ प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। प्याजा का रंग बदलने लगे तो अदरक,लहसुन और बारीक कटी मिर्ची, एक कप हरी मटर और बारीक कटे टमाटर डालें। इसमें सभी बेसिक मसालें डालकर हल्का से पानी डालें और मसाला तेल छोड़ने तक पकाएं। अब इसे कुकर में डालें और दोनों अच्छे से मिक्स कर लें लगभग 5 मिनट तक पकाएं। ऊपर से खड़ी धनिया, कसूरी मेथी डालें। बस आपका बिना भूंजे बैंगन भरता बनकर तैयार है।
ये भी पढ़ें- इंस्टेंट Noodles से भी कम समय में बन जाएगी ये लहसुनी-टमाटर चटनी, चाट-चाट कर खाएंगे सभी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.