
फूड डेस्क: सब्जी, चटनी या दाल में तड़का लगाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल बहुत किया जाता है और सर्दी के मौसम में लहसुन खाने की सलाह भी खूब दी जाती है, क्योंकि यह बॉडी को अंदर से गर्म रखता है और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके कई आयुर्वेदिक फायदे होते हैं, इसलिए डाइट में लहसुन को शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन जब हम लहसुन छीलते हैं तो इसमें बहुत समय बर्बाद होता है और उंगलियों में भी अजीब सी गंध आने लगती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं लहसुन छीलने का ऐसा आसान तरीका, जिससे आप 15 सेकंड में ही ढाई सौ ग्राम लहसुन छीलकर रख देंगे और फिर इसे सब्जी से लेकर दाल तड़के में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर restoringmypeace नाम से बने पेज पर इंस्टेंट लहसुन छीलने का तरीका शेयर किया गया है। इसमें बताया है कि एक माइक्रोसेफ बाउल में आवश्यकतानुसार लहसुन की कलियों को डालें। इसे 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लें। इससे लहसुन के छिलके नरम हो जाते हैं और आसानी से छिल जाते हैं। इस तरीके से लहसुन को छीलने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। सोशल मीडिया पर लहसुन को छीलने की यह हैक तेजी से वायरल हो रहा है और आप भी से ट्राई कर सकते हैं।
- अगर आप लहसुन की कलियों को जल्दी छीलना चाहते हैं, तो इसे कुछ देर के लिए गर्म पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद यह आसानी से निकल जाते हैं।
- आप एक कांच के जार में लहसुन की कलियों को डाल दें। इसे जोर से 30-40 सेकंड तक हिलाएं। आप देखेंगे कि छिलका खुद-ब-खुद अलग हो जाएगा।
- आप लहसुन की कलियों को कटिंग बोर्ड पर चाकू से दबाएं। इससे भी इसका छिलका आसानी से निकल जाता है।
- लहसुन को 10 से 15 मिनट तक फ्रीजर में रखकर बाहर निकालें। हल्के हाथों से मसलें, इससे भी छिलका आसानी से निकलता है।
और पढ़ें- गुब्बारे सा फूलेगा इडली-डोसा बैटर, फर्मेंटेशन के लिए ट्राई करें Hacks
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.