इस साल इन फूड प्लेसेस को मिली पॉपुलैरिटी, खाने के लिए लगती है लंबी लाइन!

Published : Dec 15, 2024, 12:00 PM IST
most legendary restaurants of india in year ender 2024

सार

टेस्ट एटलस ने दुनिया के बेहतरीन फूड प्लेस की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत के कई रेस्टोरेंट्स शामिल हैं। ये रेस्टोरेंट्स अपने खास व्यंजनों और पाक परंपरा के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

खाने के शौकीन तो हम सभी है ही, ऐसे में भारतीय लोगों के पास खाने की खूब सारी वेरायटी और टेस्ट है, जिसके दम पर वे स्वाद और खाने के मामले में वे दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। ऐसे में आपको बता दें कि टेस्ट एटलस ने दुनिया भर के कुछ बेहतरीन फूड प्लेस की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत के ये रेस्टोरेंट्स अपने आइकॉनिक व्यंजनों और समृद्ध पाक परंपरा के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, इन्हें शामिल किया है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। ये भारतीय रेस्टोरेंट्स न सिर्फ अपनी स्थानीय और पारंपरिक पाक कला का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि इनका स्वाद दुनियाभर के लोगों को भारतीय खाने का दीवाना बना देता है।

ये है भारत के प्रसिद्ध फूड प्लेस

1. पीटर कैट (Peter Cat)

कहां है: कोलकाता

खासियत: 1975 में स्थापित, यह रेस्टोरेंट अपने भारतीय और कॉन्टिनेंटल खाने के अनोखे मेल के लिए मशहूर है। यहां का चेलो कबाब सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, जिसमें बटर वाले चावल के साथ कबाब और पोच्ड एग परोसा जाता है।

एक्सपीरियंस: रेस्टोरेंट का रेट्रो वाइब, डिम लाइटिंग और विंटेज डेकोर इसे खास बनाते हैं। यहां आने वाले लोग और सेलिब्रिटीज इसे कोलकाता का एक सांस्कृतिक प्रतीक मानते हैं।

इसे भी पढ़ें: दुनिया को दीवाना बना चुके भारत के ये 4 डिशेज, आपका पसंदीदा कौन सा है?

2. अमरीक सुखदेव (Amrik Sukhdev)

कहां है: हरियाणा

खासियत: यह प्रसिद्ध ढाबा अपने पंजाबी खाने, खासकर पराठों और लस्सी के लिए जाना जाता है।

एक्सपीरियंस: यह जगह हमेशा ग्राहकों से भरी रहती है और यात्रियों के लिए उत्तर भारतीय खाने का असली स्वाद चखने का बेहतरीन विकल्प है।

3. करीम्स (Karim’s)

कहां है: दिल्ली

खासियत: 1913 में स्थापित, यह रेस्टोरेंट अपने मुगलई खाने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की बिरयानी और कबाब सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

एक्सपीरियंस: करीम्स अपने समृद्ध खाने के इतिहास और स्वाद के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों का पसंदीदा बना हुआ है।

4. सेंट्रल टिफिन रूम (Central Tiffin Room - CTR)

कहां है: बेंगलुरु

खासियत: यह रेस्टोरेंट दक्षिण भारतीय टिफिन खासकर डोसा के लिए प्रसिद्ध है। यहां के कुरकुरे डोसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसे जाते हैं।

एक्सपीरियंस: अगर आप असली दक्षिण भारतीय स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह जगह एकदम सही है।

5. गुलाटी (Gulati)

कहां है: दिल्ली

खासियत: यह प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट अपने उत्तर भारतीय व्यंजनों, विशेष रूप से कबाब और करी के लिए मशहूर है।

एक्सपीरियंस: यहां का स्वाद और माहौल परिवार के साथ खाने के लिए इसे एक आदर्श जगह बनाती है।

इसे भी पढ़ें: बिना तेल मसाले के बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी गाजर-मूली का अचार

6. राम अश्रय (Ram Ashraya)

कहां है: मुंबई

खासियत: यह रेस्टोरेंट शाकाहारी दक्षिण भारतीय व्यंजनों, जैसे इडली और वड़ा के लिए प्रसिद्ध है।

एक्सपीरियंस: यह अपने फास्ट सर्विस और स्वादिष्ट खाने के लिए स्थानीय लोगों में बेहद लोकप्रिय है।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश