
Healthy Chocolate Brownie: बॉलीवुड एक्ट्रेस रही समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने क्रिएटिव फूड वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि लौकी से वो क्या कुछ डिफरेंट चीजें बना सकती है जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी होती है। इसी कड़ी में उन्होंने लौकी ब्राउनी रेसिपी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। तो अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो लौकी से बनाएं चॉकलेटी ब्राउनी। ये स्वाद में बहुत टेस्टी, सॉफ्ट और चॉकलेटी होती है, साथ ही इसमें पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं।
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
1 कप मैदा या ओट्स का आटा
3/4 कप पिसा हुआ गुड़
1/4 कप कोको पाउडर
1/4 कप पीनट बटर
1/4 कप दूध
1/4 कप तेल
1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
एक चुटकी नमक
2–3 चम्मच चॉकलेट चिप्स
और पढे़ं- सिर्फ 75 सेकेंड में शेफ कुणाल कपूर ने बना दी चॉकलेट ब्राउनी, बच्चों के लिए आप भी करें ट्राई
ये भी पढे़ं- Food Tips: बच्चों का केक खाने का है मन, तो इस तरह 5 मिनट में कप में बनाएं मार्केट जैसी Chocolate Brownie
लौकी में फाइबर और पानी बहुत ज्यादा होता है, जो पाचन के लिए बेहतर होता है। इसमें चीनी की जगह गुड का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक नेचुरल स्वीटनर है। ये प्रोटीन और एनर्जी का सोर्स है, क्योंकि इसमें पीनट बटर डाला जाता है, जो बॉडी को प्रोटीन और एनर्जी देता है। ये केक हैवी नहीं होता है, इसलिए इसे गिल्ट फ्री खाया जा सकता है। बच्चों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है, जो बच्चे सब्जी नहीं खाते हैं। उनके लिए आप ये लौकी चॉकलेट ब्राउनी बना सकते हैं। ये ब्राउनी स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। जब भी मीठा खाने का मन हो, इस हेल्दी चॉकलेट ब्राउनी को जरूर बनाएं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.