
फूड डेस्क: जब भी किसी फेमस स्ट्रीट फूड का जिक्र होता है, तो उसमें वडा पाव का नाम जरूर लिया जाता है। खासकर मुंबई में जगह-जगह पर यह स्ट्रीट फूड देखने को मिलता है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि भारत के कई हिस्सों में वडा पाव फेमस है, यहां तक कि विदेश में भी इसकी पापुलैरिटी है। इसमें आलू और बेसन का एक डीप फ्राइड वड़ा होता है, जिसे पाव के अंदर सूखी लहसुन की चटनी के साथ सर्व किया जाता है। हाल ही में यह मुंबई या वडा पाव पापुलर फूड एंड ट्रैवल गाइड टेस्ट एटलस की टॉप 50 बेस्ट सैंडविच की लिस्ट में शामिल किया गया है।
इंटरनेशनल हुआ मुंबई का वड़ा पाव
टेस्ट एटलस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुनिया के 50 सबसे बेहतरीन सैंडविच की लिस्ट शेयर की है। इसमें 19वें नंबर पर भारत का फेमस वडा पाव है। रिपोर्ट के अनुसार, इस स्ट्रीट फूड की उत्पत्ति अशोक वैद्य नाम के एक स्ट्रीट वेंडर ने 1960-70 के दशक में की थी, जब वह दादर स्टेशन के पास श्रमिकों की भूख मिटाने के लिए एक पोर्टेबल और किफायती डिश बनाना चाहते थे। इस तरीके से उन्होंने स्वादिष्ट वडा पाव का आविष्कार किया और आज यह छोटा सा वडा पाव स्ट्रीट से लेकर 5 स्टार होटल तक में सर्व किया जाता है।
ऐसे बनाया जाता है वडा पाव
वडा पाव बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर इसे तड़का लगाया जाता है। इसकी गोल बॉल्स बनाई जाती है, फिर इसके लिए बेसन का एक बैटर बनाया जाता है। इस बैटर में आलू की बॉल को डिप करके डीप फ्राई किया जाता है। इसके बाद एक छोटा पाव लिया जाता है, इसमें हरी चटनी के साथ ही लाल लहसुन की चटनी डाली जाती है। बीच में वड़ा रखा जाता है और इसे प्याज के साथ सर्व किया जाता है। यह डिश लोग ब्रेकफास्ट, लंच, टी स्नैक्स के रूप में कभी भी खा सकते हैं। अब इसी वडा पाव की महक पूरी दुनिया में फैल चुकी है और इसे बेस्ट सैंडविच की लिस्ट में शामिल किया गया है।
और पढ़ें- रमजान में रखें रोजा तो सहरी में शामिल करें 9 हेल्दी और एनर्जेटिक फूड
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.