नूडल्स vs रेमन, दोनों इंस्टेंट नूडल्स एक जैसे या बहुत बड़ा फर्क?

Published : Oct 10, 2025, 05:38 PM IST
नूडल्स Vs रेमन में अंतर

सार

noodles vs ramen difference: नूडल्स और रेमन एक जैसे लगते जरूर हैं, लेकिन दोनों के बीच बड़ा अंतर है। रेमन जहां फ्लेवर, टेक्सचर और सूप-बेस्ड डिश है, वहीं नूडल्स एक फास्ट और मसालेदार इंडियन स्टाइल स्नैक की तरह ज्यादा फेमस हैं।

भारत में इंस्टेंट नूडल्स का नाम आते ही दिमाग में वेज मसाला नूडल्स, स्वादिष्ट पैकेट मसाला और 2 मिनट वाली कुकिंग याद आती है। लेकिन जब लोग रेमन का नाम सुनते हैं, तो अक्सर इसे बस एक फैंसी नूडल्स समझ लिया जाता है। क्या रेमन और सिंपल इंस्टेंट नूडल्स एक ही चीज हैं? नहीं, दोनों के बीच स्वाद, टेक्सचर, बनाने का तरीका और हेल्थ फैक्ट्स तक में अंतर है। आइए जानते हैं दोनों के बीच पूरा फर्क डिटेल में।

नूडल्स vs रेमन की हिस्ट्री

नूडल्स का ऑरिजन चीन है और फिर ये भारत सहित पूरे एशिया में फैल गई। आज हर देश में इनका अपना वर्जन है जैसे मैगी, टॉप रेमन, यिप्पी, चिंग्स आदि। वहीं रेमन, जापान की ओरिजिनल डिश मानी जाती है। शुरुआती दौर में यह सूप-बेस्ड नूडल्स थे, जिसे खास रेसिपी में पकाया जाता है।

और पढ़ें -  पार्टी हो या फेस्टिवल, 5-6 हजार रुपये का बकलावा अब घर पर बनाएं वो भी बजट में

नूडल्स vs रेमन की सामग्री में अंतर

इंस्टेंट नूडल्स जैसे मैगी, यिप्पी आदि मैदा या गेहूं के आटे से बनी होती है। इसे वेज या चिकन मसाला पैकेट में बनाया जाता है। कभी-कभी तेल से फ्राई करके पैक किया जाता है। वहीं रेमन इंस्टेंट पैक्स को जापानी या कोरियन स्टाइल में बनाया जाता है। इसमें अलग-अलग सूप बेस सोया, मिसो, चिकन, सीफूड डाले जाते हैं। इसमें स्पाइसी या उमामी फ्लेवर आता है। 

नूडल्स vs रेमन का स्वाद और टेक्सचर

नूडल्स के फ्लेवर सादा या मसालेदार होता है। ये जल्दी सॉफ्ट और जल्दी पकने वाले होते हैं। इसे इंडियन टेस्टी मसाला बेस्ड स्वाद के साथ पकाया जाता है। वहीं रेमन एक बाउंसी और च्यूई टेक्सचर में आते हैं। इसका फ्लेवर ज्यादा गहरा और सूप जैसा होता है। उमामी टेस्ट के कारण इसमें एशियन ऑथेंटिक फ्लेवर मिलता है।

और पढ़ें -  करवा चौथ की माठ बनेगी कुरकुरी और परतदार, 4 टिप्स का करें इस्तेमाल

नूडल्स vs रेमन बनाने का तरीका और टॉपिंग

नूडल्स को सिंपल तरीके से बनाया जाता है। इसे पानी में उबालें, मसाला डालें और 2–3 मिनट में ये तैयार है। ज्यादातर इसे सीधे खाया जाता है और कभी-कभी सब्जियां या अंडा डालते हैं। वहीं रेमन को पहले उबालें। फिर इसे सूप बेस, सीजनिंग, ऑयल पैकेट मिलाएं। आप कभी-कभी अंडा, सब्जियां, मीट, टोफू, हरा प्याज, चिकन, मशरूम या टॉपिंग मिलाई जाती है। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी