बुजुर्गों को भी दें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की जानकारी, जानें क्यों है यह जरूरी

आज के समय में बुजुर्ग लोगों के लिए नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखना जरूरी हो गया है। अगर उन्हें इंटरनेट, स्मार्टफोन और दूसरी तकनीकी चीजों के बारे में पता नहीं हो तो कई तरह की असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 4, 2020 12:18 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। आज के समय में बुजुर्ग लोगों के लिए नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखना जरूरी हो गया है। अगर उन्हें इंटरनेट, स्मार्टफोन और दूसरी तकनीकी चीजों के बारे में पता नहीं हो तो कई तरह की असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। आजकल ज्यादातर कपल्स वर्किंग होते हैं। बच्चों का ज्यादा समय स्कूल में ही बीतता है। इससे बुजुर्ग लोग घर में अकेले रह जाते हैं। हमारी लाइफ आज पूरी तरह मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो गई है। इसलिए अगर बुजुर्गों को टेक्नोलॉजी की कामचलाऊ जानकारी भी नहीं हो तो उन्हें कई तरह की परेशानी उठानी पड़ सकती है। थोड़ा समय देकर उन्हें इंटरनेट, सोशल मीडिया और दूसरी चीजों की जानकारी दी जा सकती है। 

1. इंटरनेट की जानकारी
इंटरनेट की जानकारी बुजुर्गों को देना इसलिए जरूरी है, क्योंकि आज ज्यादातर सुविधाएं इंटरनेट के जरिए ही मिल रही हैं। अगर बुजुर्गों को इंटरनेट की कामचालाऊ जानकारी होगी तो वे खुद ऑनलाइन सर्विसेस का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना होगा।

Latest Videos

2. सेंसर्स टेक्नोलॉजी
आजकल सेंसर्स टेक्नोलॉजी का चलन बढ़ता जा रहा है। इसके जरिए कई तरह की सुविधाएं हासिल की जा सकती हैं। इसके इस्तेमाल के बारे में बुजुर्गों को बताना जरूरी है। आजकल घरों के लॉक सिस्टम भी सेंसर पर आधारित होते हैं। अपनी सुरक्षा के लिए भी इस टेक्नोलॉजी को जानना बुजुर्गों के लिए जरूरी है।

3. स्मार्टफोन ऑपरेट करने की जानकारी
अब बेसिक फोन नहीं के बराबर इस्तेमाल में आ रहे हैं। ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन हैं। इसका इस्तेमाल बातचीत करने के अलावा और भी कई तरह के कामों के लिए हो रहा है। इसे ऑपरेट करने की जानकारी बुजुर्गों को देना जरूरी है। इसके जरिए बुजुर्ग ऑनलाइन एंटरटेनमेंट की दुनिया से परिचित हो सकते हैं। इससे उनका समय बेहतर बीतेगा। 

4. सोशल मीडिया से कराएं परिचित
ज्यादातर बुजुर्गों के लिए घर पर खाली समय बिताना बहुत मुश्किल होता है। पहले वे अखबार और पत्रिकाएं वगैरह पढ़ ककर अपना समय बिताते थे। आप चाहें तो उन्हें सोशल मीडिया से परिचित करा सकते हैं। अगर वे इसके बारे में जान जाते हैं और उनका फेसबुक या दूसरे सोशल मीडिया पर अकाउंट बन जाता है, तो वे इस पर बेहतर तरीके से समय बिता सकते हैं।

5. ब्लॉग लिखने के बारे में बताएं
जो बुजुर्ग पढ़ने-लिखने में रुचि रखते हैं, उन्हें आप ब्लॉग लिखने के बारे में बता सकते हैं। अगर बुजुर्ग इसके बारे में जान जाते हैं, तो वे ब्लॉग लिख कर अपना समय रचनात्मक तरीके से बिता सकते हैं। बुजुर्गों के पास अनुभवों का खजाना होता है। वे ब्लॉग में इसके बारे में लिख सकते हैं। धीरे-धीरे इसका बहुत बढ़िया कलेक्शन बन सकता है, जिसका फायदा दूसरों को भी मिलेगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

फर्स्ट मीटिंग में ही CM Atishi ने दिखा दिए तेवर, मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी । Delhi । Kejriwal
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
कौन थी महालक्ष्मीः हेमंत से शादी-अशरफ से दोस्ती, नतीजा- बॉडी के 40 टुकड़े । Bengaluru Mahalakshmi
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान