50वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने कराया न्यूड फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा तहलका

अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर ग्विनिथ पाल्ट्रो ( Gwyneth Paltrow ) 50वें जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया है। जो उन्होंने किया और कहा यकीन मानिए उसे सुनकर शॉक्ड हो जाएंगे। 
 

Nitu Kumari | Published : Sep 28, 2022 9:53 AM IST / Updated: Sep 28 2022, 05:14 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. अपने करियर में बेहतरीन एक्टिंग और सिंगिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर ग्विनिथ पाल्ट्रो ( Gwyneth Paltrow ) 27 सितंबर को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। वो अपने 50वें बर्थडे की खुशी में न्यूड फोटोशूट कराया है। जिसके बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया। ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस ने अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी कई चीजों का खुलासा किया। 

उन्होंने कहा कि 40 की उम्र में बोटॉक्स के लिए जाना बहुत शर्मिंदा करने वाला था। दरअसल, एक्ट्रेस 40 साल की उम्र में अपनी झुर्रियों से झुटकारा पाने के लिए बोटॉक्स कराई थीं। जिसका उन्हें पश्चाताव है। उन्होंने वोग मैगजीन के साथ इंटरव्यू में बताया कि जब मैं 30 साल की उम्र में थी तो मेरे ऊपर शादी करने और बच्चा पैदा करने का दबाव था। उस वक्त मैं कोई सीरियस रिलेशनशिप में नहीं थी। मैं शादी नहीं करके अपने माता-पिता को निराश की थी। 

हर दशक की अपनी कहानी होती है

वो आगे बताती हैं कि जब आप 20 के दशक में होते हैं तो आप वास्तव में एक बच्चे होते हैं। 30 के दशक में आने पर आपको लगता है कि आप जिंदगी को संभालना शुरू कर देंगे। लेकिन जब मैं 40 के दशक में पहुंची तो सच में बहुत घबरा गई थी। मैं अपने स्किन को देखकर डर गई थी। जिसके बाद मैं बोटॉक्स लेने डॉक्टर के पास गई थी। वाकई ये बहुत शर्मनाक था। बढ़ते उम्र में ऐसा काम करना वकाई सही नहीं था।

50 साल का सफर यादगार है

बता दें कि अभिनेत्री खुद से पांच साल छोटे क्रिस मार्टिन के साथ शादी की थी। लेकिन बाद में तलाक हो गया।  इनकी बेटी एप्पल 18 साल की और बेटा मूसा 16 साल का हो चुका है। टीवी निर्माता ब्रैड फालचुक के साथ शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री ने एक फोटोशूट कराया जिसमें वो न्यूड हैं और अपने आप को गोल्ड कलर से रंगा हुआ है। वो इससे अपने 50 साल की जर्नी दिखाने की कोशिश की हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रीमेनोपॉज और मेनोपॉज से जुड़ी बात भी कही। उन्होंने बताया कि इसे लेकर इतना टैबू क्यों है। मैं उसके लिए तैयार हूं। मैं कोई 26 साल की मॉडल नहीं हूं। ना तो मुझे वैसा जीवन चाहिए और ना ही चेहरा। मैंने अपना जीवन को जिया है और अपनी झुर्रियों को अर्जित किया है।दो बच्चों की मां ने बताया 50 साल का होना आसान था।

क्या होता बोटॉक्स ट्रीटमेंट

बोटॉक्स एक दवा है जो स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करती है। चेहरे के जिस हिस्से में झुर्रियां होती हैं उस हिस्से में बॉटुलिनम इंजेक्शन लगाया जाता है। जिससे चेहरे पर झुर्रियां कम हो जाती है।  इसके अलावा भी आपकी कई तरह से खूबसूरती को बढ़ाता है। आमतौर पर महिलाएं इसे 40 के उम्र में करना शुरू करती है। एक बार बोटॉक्स कराने पर इसका असर तीन महीने रहता है। अमेरिका-ब्रिटेन यहां तक की भारत में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। 

और पढ़ें:

किडनैप फिर पैरालाइज..प्रेमी ने प्रेमिका के साथ जो किया उसे जानकर दहल जाएंगे

दुल्हन को नहीं पता था कि शादी के दिन मिलेगा इतना बड़ा धोखा, बिना दूल्हे के निभाई हर रस्में

चॉकलेट-मैगी खाकर महिला ने घटाया 25 किलो वजन, बिकिनी में बहू को देख सास की बिगड़ गई थी तबीयत

Share this article
click me!