2026 Latest Health Devices: स्मार्ट टॉयलेट एनालाइजर से लेकर लॉकेट स्टाइल आइजैक और एलर्जन अलर्ट तक, 2026 के ये हाईटेक हेल्थ डिवाइस बिना दर्द जांच से रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग को आसान बनाएंगे।
यह हाईटेक स्मार्ट टोयलेट डिवाइस यूरिन और स्टूल को सेंसर से एनालाइज करता है। इस डिवाइस की मदद से हाइड्रेशन, डाइजेशन पैटर्न, और शरीर की अन्य महत्वपूर्ण हेल्थ इंडिकेटर का रियल-टाइम में डेटा मिलता है। इस डिवाइस से घर बैठे ही बिगड़ती हेल्थ के बारे में जानकारी मिलेगी।
अगर आपको खाने में लैक्टोज, ग्लूटेन या पीनट से एलर्जी की समस्या रहती है, तो आप एक पोर्टेबल डिवाइस अपने साथ रख सकते हैं। इसे एलर्जन अलर्ट के नाम से जाना जाता है। यह खाने को थोड़ा सा क्रश करता है और उसे डाइल्यूट करके तुरंत रिजल्ट बता देता है। यानी कि आप जब भी आप बाहर खाने जाएं, तो इस डिवाइस को अपने साथ लेकर जाएं ताकि खाने में एलर्जी को आसानी से पहचान सके।
भले ही दिखने में यह डिवाइस वजन मापने वाली मशीन जैसी लगती हो लेकिन यह हेल्थ डिवाइस हार्ट मेटाबॉलिज्म और बॉडी कंपोजिशन से जुड़ी करीब 50 से ज्यादा रीडिंग देती है। इस डिवाइस की मदद से ब्लड प्रेशर से जुड़ी जानकारी मिलती है। वहीं हार्ड एफिशिएंसी और हार्ट एज के बारे में भी पता चलता है। मेटाबॉलिक एफिशिएंसी जैसे ऑप्शन भी इस मशीन में मौजूद हैं।
44
लॉकेट स्टाइसल आइजैक
यह एक छोटा डिवाइस है जिसे आसानी से गले में पहना जा सकता है। आइजैक डिवाइस बिना निडल या स्किन के अंदर बिना किसी सेंसर का इस्तेमाल किये ब्लड शुगर की जांच करता है। यह डिवाइस सांस में एसीटोन जैसे बायो मार्कर को पहचानता है। जब डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति सांस छोड़ता है, तो यह डिवाइस उसे पहचानता है। फिलहाल इसे इंडियाना यूनिवर्सिटी में क्लीनिकल ट्रायल पर रखा गया है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह लोगों को उपलब्ध हो जाएगा।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.