
Curd Side Effect: दही भारतीय किचन का अहम हिस्सा है। यह न केवल टेस्टी होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को दुरुस्त रखने और पेट की सेहत सुधारने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही को कुछ खास सब्ज़यों के साथ खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? आयुर्वेद और डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, दही को हीटिंग और हैवी सब्जियों के साथ खाने से पाचन गड़बड़ा सकता है, जिससे एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए हम यहां बताते हैं, 6 ऐसी सब्जी जिसके साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
ब्रोकोली क्रूसीफेरस सब्जी है, जिसमें सल्फर तत्व होते हैं। दही के साथ इसका सेवन गैस, ब्लोटिंग और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ा सकता है। इसके साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए, खासकर जब आपको गैस की बीमारी है।
फूलगोभी भी सल्फर से भरपूर होती है। इसे दही के साथ खाने पर गैस और अपच की समस्या हो सकती है, साथ ही यह आंतों के अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बिगाड़ सकती है।
प्याज़ की तासीर गर्म मानी जाती है। दही की ठंडी तासीर के साथ इसका कॉम्बिनेशन पचने में मुश्किल होता है, जिससे एसिडिटी और अपच की परेशानी हो सकती है।
लहसुन भी गर्म तासीर वाला होता है। दही के साथ इसका सेवन करने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है।
मूली का स्वाद तेज़ और तासीर गर्म होती है। दही के साथ खाने पर यह पाचन को बिगाड़ सकती है और एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है।
मटर हल्की सब्जी मानी जाती है, लेकिन दही के साथ बड़ी मात्रा में खाने पर यह गैस, ब्लोटिंग और हल्की एसिडिटी का कारण बन सकती है। हालांकि इन तमाम सब्जियों को बनाने में कई बार दही का इस्तेमाल होता है। कोशिश करें कि इन सब्जियों के साथ दही का अलग से सेवन ना करें।
इसे भी पढ़ें: महंगा नहीं, ये 5 सस्ते न्यूट्रिशन सोर्स बनाएंगे आपको अंदर से स्ट्रॉन्ग
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.