Hemoglobin Foods:  नेशनल न्यूट्रिशन वीक (1 सितंबर) पर जानें आयरन से भरपूर सस्ते फूड्स। पालक जैसे हरी सब्जियां हीमोग्लोबिन बढ़ाने और खून की कमी दूर करने में मददगार हैं।

National Nutrition Week: हर साल 1 सितंबर को नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाया जाता है। नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच पोषण संबंधी जानकारी पहुंचाना है। भारत देश में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण कई महिलाओं को समस्या का सामना करना पड़ता है। हीमोग्लोबिन युक्त फूड का सेवन न करने के कारण ऐसा होता है। अगर आपके शरीर में भी आयरन की कमी है, तो मार्केट से मिलने वाले सस्ते फूड्स खरीदकर शरीर में आयरन बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से सस्ते फूड्स आयरन का अच्छा सोर्स हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस तिल में ज्यादा होता है आयरन?

अगर आप रोजाना या हफ्ते में दो से तीन बार तिल का सेवन करते हैं, तो यह भी आपके शरीर में आयरन बढ़ाने का काम करता है। तिल को हल्का सा रोस्ट करने के बाद खाएं। ऐसा करने से शरीर में आयरन भी बढ़ेगा और आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। सफेद तिल की अपेक्षा काले तिल में अधिक आयरन होता है। आधा किलो तिल 252 रुपये में मिलेगा। आपको रोजाना 1 से 2 टेबलस्पूल तिल का सेवन करना चाहिए। आपको रोजाना 50 रु से भी कम कीमत का तिल खरीदना पड़ेगा। 

आयरन का खजाना है पालक

सस्ते में मिलने वाली पालक को हफ्ते में तीन से चार बार जरूर खाना चाहिए। पालक में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही आयरन फोलेट, बीटा कैरोटीन जैसे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। यह न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है बल्कि हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी बढ़ाती है। पालक आयरन का अच्छा सोर्स है, जो खून की कमी को दूर करता है। आप आसानी से 20 रु में पालक खरीद सकते हैं। 

चुकंदर खाने से क्या होता है?

चुकंदर या बीटरूट भी ऐसे सस्ते फूड में शामिल है, जो कम कीमत में शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के काम करता है। चुकंदर में आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉक्सप्रोसेस सहित विभिन्न प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं। लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में चुकंदर मदद करता है। आप इसे जूस या फिर सलाद के रूप में खा सकते हैं।

और पढ़ें: ना सप्लीमेंट ना पाउडर, 50s में फॉलो करें मलाइका अरोड़ा के सीक्रेट

अनार में क्या आयरन पाया जाता है? 

खून बढ़ाने के लिए या फिर शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य करने के लिए आप अनार का सेवन भी कर सकते हैं। अनार में प्रोटीन, फाइबर के साथ आयरन और कैल्शियम भी होता है। इसके न्यूट्रिशन के कारण सिर्फ शरीर में हीमोग्लोबिन ही नहीं बढ़ता बल्कि हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अनार को सलाद के रूप में खाया जा सकता है।

लोहे के बर्तन में खाना बनाने से बढ़ता है आयरन

अगर आप शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का सस्ता माध्यम चुना चाहते हैं, तो लोहे के बर्तन में खाना बनाएं और खाएं। लोहे के बर्तन में खाना बनाने से आयरन की पर्याप्त मात्रा शरीर में पहुंचती है और हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।

 एक बात का ध्यान रखें कि शरीर में आयरन का अब्जॉर्प्शन तभी होता है, जब विटामिन c की पर्याप्त मात्रा होती है, इसलिए आपको आयरन के साथ विटामिन सी युक्त फ्रूट्स जैसे कि संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन करना चाहिए।

और पढ़ें: कोलन कैंसर का 1st साइन क्या है? कितने साल जीने का चांस