
हेल्थ डेस्क : घर में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका पेट अक्सर खराब रहता है। जब भी उनका हाल पूछो तो हमेशा पेट दर्द का नाम मुंह पर रहता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो हम आपकी इस परेशानी को सॉल्व कर सकते हैं। क्योंकि पेट का अक्सर खराब होना सही बात नहीं हैं ये आपकी डाइजेशन हेल्थ को रिफ्लैक्ट करता है। तो इसे ठीक करने और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप इन आसान और असरदार हैक्स को आजमा सकते हैं।
1. गुनगुना पानी पिएं
गुनगुना पानी पेट की गैस, एसिडिटी और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप सुबह खाली पेट 1-2 गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं, इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
उबले आलू, चिप्स और फ्रेंच फ्राइज, तीनों में कौन है हेल्दी और अनहेल्दी?
2. अदरक और शहद का सेवन करें
एक चम्मच अदरक का रस और शहद मिलाकर पिएं। जैसा कि हम जानते हैं अदरक पेट की सूजन कम करता है और डाइजेशन में सुधार करता है। ध्यान रखें कि इसे दिन में 1-2 बार ही लें।
3. दही खाएं
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। रोजाना लंच या डिनर में एक कटोरी ताजा दही शामिल करें।
4. इसबगोल का सेवन करें
एक गिलास गुनगुने पानी या दूध में इसबगोल मिलाकर सोने से पहले पिएं। यह कब्ज को दूर करता है और पाचन को आसान बनाता है।
स्ट्रेस भागेगा कोसो दूर, खुश रहने के लिए करें 6 काम
5. नींबू पानी और काला नमक
एक गिलास पानी में आधा नींबू और चुटकी भर काला नमक मिलाएं। यह पेट को डिटॉक्स करता है और गैस से राहत देता है।
6. पुदीने की चाय पिएं
कुछ पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालें और उसमें शहद मिलाकर पिएं। पुदीना पेट की ऐंठन और एसिडिटी को दूर करता है।
7. हल्दी वाला दूध लें
एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। इसका फायदा ये है कि हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और पेट के संक्रमण को ठीक करने में मदद करती है।
8. खाने में फाइबर शामिल करें
आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त खाना जैसे ओट्स, फल, और सब्जियां शामिल करें। इससे पाचन में सुधार होता है। रोजाना अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।
9. नियमित समय पर खाना खाएं
समय पर भोजन करना पाचन तंत्र को सही रखता है। छोटे-छोटे अंतराल में हल्का और पौष्टिक खाना खाएं।
10. योग और प्राणायाम करें
योगासन जैसे वज्रासन, पवनमुक्तासन और प्राणायाम पेट की समस्याओं में राहत देते हैं। रोजाना 15-20 मिनट योग करें।
रात को टहलें और कमाल देखें: बेहतर नींद और फिटनेस का गुप्त राज!
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.