फूड डेस्क: रोज सुबह इडली, डोसा, अप्पम, चपाती, पूरी खाकर बोर हो गए हैं? कुछ अलग और हेल्दी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं? तो बनाइए आंध्र स्पेशल पेशरट्टू डोसा (मूंग दाल डोसा)। आंध्र प्रदेश की पारंपरिक डिश, पेशरट्टू कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इस रेसिपी में जानें आंध्र स्पेशल पेशरट्टू डोसा बनाने की विधि और इसके फायदे।
सामग्री:
मूंग दाल - 1 कप
उबले चावल - 1/2 कप
अदरक - 1 (छोटा टुकड़ा)
जीरा - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 3
पानी - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार
तेल - आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़ें मुंह में जाते ही हो जाएगा मेल्ट, ऐसे बनाएं पालक का टेस्टी कोफ्ता
विधि:
सबसे पहले मूंग दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर भीगी हुई दाल, चावल, हरी मिर्च, अदरक और जीरा को मिक्सी में डालकर आवश्यकतानुसार पानी के साथ डोसा बैटर जैसा पीस लें। अब पिसे हुए बैटर को एक बर्तन में निकाल लें और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस बैटर को फरमेंट करने की जरूरत नहीं है। बैटर को लगभग 15 मिनट के लिए रख दें। फिर तवे पर तेल लगाकर बैटर को डोसा की तरह फैलाएं और दोनों तरफ से पलट कर अच्छी तरह पका लें। बस तैयार है हेल्दी आंध्र पेशरट्टू डोसा। इसे नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें।
नोट: चाहें तो डोसा के ऊपर बारीक कटा प्याज और हरा धनिया डाल सकते हैं। इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़ें : कॉफी सा मिलेगा यमी+न्यू टेस्ट, 5 मिनट में ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक हॉट चॉकलेट
फायदे:
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.