
हेल्थ डेस्क. अक्सर माता-पिता अपने बच्चे के खानपान को लेकर परेशान होते रहते हैं। उसकी अच्छी सेहत के लिए हर जरूरी कदम उठाते हैं। लेकिन दूध के मामले में उनका कंफ्यूजन बना रहता है। गाय का दूध दें या फिर भैंस का। छोटे बच्चे के लिए मां के दूध के अलावा क्या बेस्ट हो सकता है। गाय का दूध क्या एक साल से छोटे बच्चे को दे सकते हैं। कई सारे सवाल मन में चलते हैं।
वैसे तो ग्रोइंग बच्चों के लिए गाय का दूध फायदेमंद माना गया है। क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन नवजात शिशुओं को इससे बचने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर अक्सर गाय का दूध एक साल से छोटे बच्चे को देने से मना करते हैं। सवाल है कि आखिर पोषण से भरपूर दूध देने से बचने के लिए क्यों डॉक्टर बोलेते हैं। पीडियाट्रिशियन डॉ. पवन मंडाविया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इस बात का जवाब दिया है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों बच्चे को गाय का दूध नहीं देना चाहिए।
हाई कॉम्पलेक्स प्रोटीन
गाय के दूध में हाई कॉम्पलेक्स प्रोटीन पाया जाता है। यह दूध बछड़े के लिए जरूरी होता है क्योंकि जन्म के तुरंत बाद उसे उठकर खड़ा होना पड़ता है। लेकिन मानव के बच्चे इसे आसानी से पचा नहीं सकते हैं। एक साल के छोटे बच्चे को गाय का दूध देने से किडनी खराब हो सकता है। डायरिया हो सकती है। यहां तक की मल से खून निकलने लग सकता है।
लो आयरन
गाय के दूध में कम मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिसकी वजह से बच्चे में आयरन की कमी हो सकती है। जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ता है। बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है। उसे भूख नहीं लगती है और ना ही वजन बढ़ता है।
विटामिन सी की कमी
गाय के दूध में विटामिन सी की कमी होती है। जिसकी वजह से बच्चों का इम्युन सिस्टम मजबूत नहीं हो पाता है। विटामिन सी बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर है और बच्चे की ग्रोथ और विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। यह बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
ओबेसिटी
गाय का दूध पीने से बच्चा ओबेसिटी का शिकार हो सकता है।गाय के दूध में अच्छी मात्रा में फास्फेट और प्रोटीन होते हैं। इसकी वजह से बच्चा वजनदार हो जाता है। भले ही उसके शरीर पर चर्बी आ जाती है। लेकिन उसका ग्रोथ वहीं रुक जाती है।
नहीं मिलता भरपूर पोषण
गाय के दूध में पानी मिलाकर देते हैं। इसलिए बच्चे को सही मात्रा में फैट भी नहीं मिल पाता है। गाय के दूध पीने से बच्चे को न्यूट्रिशन नहीं मिलता है। इसलिए पीडियाट्रिशियन डॉ. पवन मंडाविया कहते हैं कि अगर मां का दूध नहीं बन रहा है तो गाय का दूध देने की बजाय फर्मूला मिल्क उसे दें।
और पढ़ें:
Winter में मम्मी की टेंशन होगी छूमंतर, जब बच्चे रोज खाएंगे अंडे
गाय का दूध या भैंस का दूध? कौनसे Milk में होता है सबसे ज्यादा न्यूट्रीशन
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.