रोज लहसुन खाना इन लोगों को कर सकता है बीमार, देखकर करें सेवन

Published : Jan 22, 2025, 09:10 AM IST
रोज लहसुन खाना इन लोगों को कर सकता है बीमार, देखकर करें सेवन

सार

लहसुन के बिना किसी भी रेसिपी का स्वाद फीका लगता है। ये न केवल खाने में स्वाद बढ़ाता है, बल्कि कई बीमारियों से भी राहत दिलाता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए लहसुन खाना नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं-

हेल्थ डेस्क:  लहसुन को भारतीय रसोई में एक महत्वपूर्ण घटक माना जाता है। इसके बिना किसी भी रेसिपी का स्वाद फीका लगता है। लहसुन न केवल खाने में स्वाद बढ़ाता है, बल्कि कई बीमारियों से भी राहत दिलाता है। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि सुबह कच्चा लहसुन खाने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके गर्म प्रभाव के कारण लोग इसे सर्दियों में ज्यादा खाते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए लहसुन खाना नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए लहसुन खाना हानिकारक हो सकता है।

एसिडिटी की समस्या: अगर किसी व्यक्ति को एसिडिटी, गैस, पेट फूलना या पेट दर्द की समस्या है, तो उसे लहसुन नहीं खाना चाहिए। इसमें फ्रुक्टेन नामक एक तत्व होता है। जब लोग अधिक फ्रुक्टेन वाला भोजन खाते हैं, तो यह छोटी आंत में पूरी तरह से अवशोषित नहीं होता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।

ये भी पढे़ं- पेट की गंदगी एक बार में होगी रफूचक्कर! बाबा रामदेव के 6 अचूक उपाय

बेकार नहीं खजूर के बीज, हेयर फॉल से लेकर डायबिटीज को करते है कंट्रोल

सीने में जलन: अगर आपको गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स रोग है, तो लहसुन खाने से पहले विचार करना चाहिए। गैस्ट्रोइसोफेगल में पेट का एसिड वापस खाद्य नली में जमा होने लगता है, जिससे अपच की समस्या होती है। इसके साथ ही सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है।

आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, उनके लिए सुबह 1-2 कली लहसुन खाना फायदेमंद होता है। इसके विपरीत, जिन लोगों को निम्न रक्तचाप की समस्या है, उन्हें लहसुन खाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके रक्त प्रवाह को धीमा कर देता है, जिससे रक्तचाप और भी कम हो सकता है।

और पढ़ेंं- बॉडी में कोलेस्ट्रॉल नहीं होगा बेकाबू, बस सुबह उठते ही कर लें ये काम

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट
बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स