
आजकल बहुत से लोग अपने ज्यादातर फूड्स और डाइट में चीज खाना पसंद करते हैं। बच्चे से लेकर बड़े न सिर्फ पिज्जा बर्गर में चीजड खाने लगे हैं बल्कि अब पराठा और पकौड़ी जैसे इंडियन फूड के साथ चीज खाने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बहुत से पैरेंट्स का ये कंसर्न रहता है कि क्या ये चीज बच्चों के हेल्थ के लिए नुक्सान दायक तो नहीं? तो चलिए चीज़ बच्चों के लिए हेल्दी है या नहीं, यह समझने के लिए हमें इसके पोषण मूल्य को गहराई से समझना होगा। चीज़ दूध से बनता है, जिसमें नमक, एंजाइम्स और बैक्टीरिया मिलाए जाते हैं। अब आइए चीज़ के फायदों और संभावित नुकसान को विस्तार से समझें।
प्रोटीन का अच्छा स्रोत –
एक 20 ग्राम चीज़ में 20% प्रोटीन होता है, जो बच्चों की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह विकासशील बच्चों के लिए चीज़ खाना बहुत फायदेमंद होता है।
कोलेस्ट्रॉल के बारे में चिंता न करें –
चीज़ में 60% कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन इसे लेकर बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल अच्छा या बुरा नहीं होता। शरीर को इसे सही मात्रा में जरूरत होती है।
शुगर फ्री और विटामिन B12 से भरपूर –
चीज़ में बिल्कुल भी चीनी नहीं होती, जिससे यह डायबिटीज के खतरे को नहीं बढ़ाता। साथ ही, इसमें विटामिन B12 होता है, जो मस्तिष्क के विकास और याददाश्त के लिए फायदेमंद होता है।
बच्चों के लिए बढ़िया स्नैक ऑप्शन –
अगर चीज़ को सही मात्रा में खाया जाए, तो यह एक अच्छा और हेल्दी स्नैक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं मोजरेला चीज, नोट करें सुपर- इजी रेसिपी
पिज्जा और बर्गर में चीज़ का संयोजन –
जब चीज़ को मैदा से बनी चीजों (जैसे पिज्जा और बर्गर) के साथ खाया जाता है, तो यह कम हेल्दी हो जाता है। इसकी वजह यह है कि मैदा पचने में मुश्किल होती है और वजन बढ़ा सकती है।
ज्यादा मात्रा में खाने से नुकसान –
चीज़ में नमक और फैट अधिक होता है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए। बहुत अधिक खाने से वजन बढ़ सकता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: घर पर आसानी से बनाएं 500 रूपये किलो वाला अमूल चीज, दूध खौलाते समय बस करना होगा 1 छोटा सा काम
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.