क्या है Post-partum मनोविकृति जिसमें अपने ही नवजात बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है मां, क्यों इसपर बात नहीं करते लोग?

Post-partum ऐसी मनोविकृति है जो कुछ महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद होती है। इसमें महिला अपने नवजात बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।

Vivek Kumar | Published : Jul 11, 2024 10:31 AM IST / Updated: Jul 11 2024, 04:37 PM IST

हेल्थ डेस्क। हाल ही में जर्मनी में एक 28 साल की महिला ने अपनी नवजात बेटी को खिड़की से बाहर फेंक दिया। उसे लगा कि बच्ची उसे पोर्श में कार्यकारी के रूप में उसका कैरियर को बर्बाद कर देगी।

कैटरीना जोवानोविक नाम की इस महिला की बहुत निंदा की गई, उसे 'क्रूर' कहा गया। उसे अपनी नवजात बेटी की मौत के लिए साढ़े सात साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक और बात कही जा रही है। कुछ लोगों ने कहा है कि हो सकता है जोवानोविक Post-partum नाम के मनोविकृति से पीड़ित हो सकती हैं। यह एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है। यह नई माताओं को प्रभावित कर सकती है।

Latest Videos

क्या है Post-partum मनोविकृति?

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा वधावन ने बताया है कि प्रसवोत्तर (Post-partum) मनोविकृति को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति माना जाता है। बच्चा जन्म देने वाली 1000 महिलाओं में से 1 या 2 को यह हो सकता है। यह मनोविकृति आमतौर पर बच्चे के जन्म के दिन से लेकर छह सप्ताह तक रहती है।

अवसाद से अलग है प्रसव के बाद की मनोविकृति

प्रसव के बाद की मनोविकृति अवसाद से अलग है। प्रसव के बाद की मनोविकृति बच्चे के जन्म लेने के कुछ समय तक रहती है। दूसरी ओर अवसाद एक अलग तरह का मनोविकार है। जन्म लेने के बाद शुरू में बच्चा अधिक रोता है। इससे मां को दो सप्ताह से ज्यादा समय तक मूड खराब रहना, भूख न लगना और नींद न आना जैसी समस्या हो सकती है। लगभग 5-10 प्रतिशत महिलाएं इस स्थिति से जूझती हैं। प्रसव के बाद की मनोविकृति गंभीर स्थिति है। यह उन महिलाओं में होती है जिनका गंभीर मानसिक स्वास्थ्य स्थिति का इतिहास रहा है। या उनके परिवार में इसका इतिहास रहा हो।

Post-partum मनोविकृति पर क्यों बात नहीं करते लोग?

Post-partum मनोविकृति के बारे में गंभीर बात यह है कि लोग इसको लेकर बात नहीं करते। इसकी वजह जानकारी की कमी है। लोग इस स्थिति के लिए महिला को ही दोषी ठहराते हैं। अगर कोई महिला इस मनोविकृति से पीड़ित है तो वह खुद को या अपने बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर कोई महिला इस स्थिति का सामना कर रही हो तो उसकी जल्द से जल्द पहचान करना जरूरी है। उसका इलाज किया जा सकता है।

क्या है Post-partum मनोविकृति का कारण?

किसी भी महिला में Post-partum मनोविकृति हो इसका कोई एक कारण नहीं है। यह कई कारकों के परस्पर क्रिया करने से पैदा होता है। बच्चे के जन्म के बाद मां के शरीर के हार्मोन तेजी से बदलते हैं। यह मनोविकृति की शुरुआत में योगदान दे सकते हैं।

जो महिला पहले से बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो उसमें इस मनोविकृति पैदा होने का जोखिम अधिक होता है। जिस महिला के परिवार के किसी सदस्य को दिमाग की बीमारी हो उसमें इसका खतरा अधिक होता है। नींद की कमी और तनाव से भी यह परेशानी होती है।

Post-partum मनोविकृति के लक्षण

यह भी पढ़ें- क्या है Cachexia, जिससे मरते हैं ज्यादातर Cancer पेशेंट, रिसर्च में हैरान करने वाला खुलासा

Post-partum मनोविकृति का इलाज

अगर किसी महिला में Post-partum मनोविकृति है तो उसे तत्काल इलाज की जरूरत होती है। इसके लिए दिमाग के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गंभीर मामलों में गहन देखभाल की जरूरत होती है। मां और बच्चा दोनों की सुरक्षा तय करने के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है। इस मनोविकृति से जूझ रही महिला के लिए परिवार का सहयोग सबसे अधिक मायने रखता है।

यह भी पढ़ें- जानें क्यों बढ़ रहे Penis Cancer के मामले, किन लक्षणों को देख हो जाना चाहिए सतर्क

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन
न घर-न जमीन फिर भी करोड़पति हैं दिल्ली की नई CM आतिशी । Delhi New CM Atishi Marlena
Amit Shah LIVE: प्रधानमंत्री गरीब परिवार में पैदा हुए लेकिन 15 देशों ने उन्हें सम्मान दिया
कोलकाता केस: पुलिस इन 10 बड़ी गलतियों ने छीना ममता बनर्जी का सुकून । Kolkata Doctor Case
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |