
Best walking for flat stomach: पेट की चर्बी घटना हम सबको मुश्किल भरा लगता है। जिम में पसीना बहाते हैं पर असर नजर नहीं आता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी बता बताएंगे जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे। बेली फैट को घटाने के लिए भारी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं, बल्कि सिर्फ़ वॉकिंग ही काफी है। जी हां, चलना भी एक असरदार तरीका है जो आपके पेट की चर्बी को घटा सकता है। खासतौर पर अगर सही तरीके से किया जाए।
वॉकिंग करते वक्त शरीर कई मांसपेशियों को एक्टिव करता है जिससे कैलोरीज बर्न होती है। लगातार वॉकिंग से बॉडी में कैलोरी डेफिसिट बनता है, जिससे फैट लॉस होता है। पेट के आसपास का इलाका भी कम होता है। इसके अलावा वॉकिंग तनाव के हार्मोन कॉर्टिसोल को भी कम करता है, जो पेट की चर्बी बढ़ाने में भूमिका निभाता है। चलिए बताते हैं वॉकिंग के 5 तरीके
तेज़ चाल में चलना दिल की धड़कन को बढ़ाता है और मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है, जिससे ज्यादा फैट बर्न होता है। यह कम इंपैक्ट वाली एक्सरसाइज है, जिसे कोई भी अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकता है।
पावर वॉक, ब्रिस्क वॉक का लेवल अप है। इसमें लगभग जॉगिंग जैसी स्पीड होती है। यह ज्यादा मांसपेशियों को एक्टिवेट करता है और पेट की चर्बी कम करने में काफी असरदार होता है।
इसमें हाई-इंटेंसिटी और मीडियम इंटेंसिटी वॉकिंग को बारी-बारी से किया जाता है। जैसे कि 2 मिनट तेज चलना और फिर 1 मिनट सामान्य गति में। इससे फैट बर्न तेजी से होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
ढलान वाली जगहों या ट्रेडमिल पर इंक्लाइन सेट करके चलना ज्यादा मेहनत करवाता है और इससे ज्यादा कैलोरीज बर्न होती हैं। यह पेट और पैरों की मांसपेशियों को टारगेट करता है।
रकिंग का मतलब है पीठ पर बैग लेकर चलना। यह सामान्य वॉकिंग से कहीं ज्यादा मांसपेशियों को एक्टिव करता है और पेट की चर्बी घटाने में सहायक है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.