Health Benefits of Eating Papaya:: पपीते में फाइबर, कई तरह के विटामिन और ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। वज़न घटाने, बालों की ग्रोथ और सेहत के लिए पपीता खाते समय इन 8 चीज़ों को खाने से बिल्कुल बचें, वरना नुकसान हो सकता है।
पपीता एक सुपरफ्रूट है। जो पाचन की दिक्कत सुधारने के साथ वजन घटाने, इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है। हालांकि पपीता खाने के बाद कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना हेल्थ दिक्कत में आ सकती है। आज हम आपको उन 8 चीजों के बारे में बताएंगे। जिसका सेवन पपीता खाने के बाद बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
29
दूध पीने से बढ़ सकती है मुश्किल
पपीता खाने के तुरंत बाद दूध पीने से पाचन क्रिया मुश्किल हो सकती है। पपीते में मौजूद कुछ एंजाइम दूध के प्रोटीन के साथ रिएक्ट करके पेट फूलना, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए, पपीता खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही दूध या इससे बनी चीज़ें खाना-पीना बेहतर होता है।
39
अंडे खाने के नुकसान
दूध की तरह ही, अंडे में भी प्रोटीन की मात्रा ज़्यादा होती है। पपीता खाने के बाद अंडे खाने से पाचन तंत्र पर ज़ोर पड़ता है और बेचैनी हो सकती है। कुछ लोगों को इस कॉम्बिनेशन से सीने में जलन भी हो सकती है।
पपीता और नींबू दोनों ही एसिडिक होते हैं। इन्हें एक साथ खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है, जिससे सीने में जलन, जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संतरा, अंगूर जैसे दूसरे खट्टे फलों को भी पपीता खाने के बाद नहीं खाना चाहिए।
59
चाय भी दे सकती है दिक्कत
चाय में मौजूद टैनिन पपीते के कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकते हैं। इसके अलावा, चाय और पपीता दोनों ही शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं, इसलिए यह मिश्रण कुछ लोगों को परेशानी दे सकता है।
69
दही खाने के लाभ
दही एक डेयरी प्रोडक्ट है, इसलिए पपीता खाने के तुरंत बाद दही खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दही भी दूध की तरह ही पपीते के साथ रिएक्ट करता है।
79
अनानास खाने के लाभ
अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जो पपीते के एंजाइम के साथ रिएक्ट कर सकता है। यह मिश्रण कुछ लोगों को पेट दर्द और पाचन संबंधी परेशानी दे सकता है। इसलिए, पपीता खाने के कुछ देर बाद तक अनानास खाने से बचें।
89
करेला खाने के फायदे नुकसान
करेला कड़वा होता है। पपीता खाने के तुरंत बाद करेला खाने से कुछ लोगों को जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन दोनों खाद्य पदार्थों का मिश्रण पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है।
99
मसालेदार खाना
पपीता खाने के बाद मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन हो सकती है। पपीता पहले से ही पाचन को उत्तेजित करता है, इसलिए मसालेदार खाना और ज़्यादा दबाव डालकर परेशानी बढ़ा सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.