गोरा बनाने की क्रीम से हुई लड़की की Kidney डैमेज, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Published : Mar 12, 2026, 06:45 PM IST
Kidney risk

सार

Fairness cream and kidney risk: चेहरे को गोरा बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ फेयरनेस क्रीम सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। खासकर बिना ब्रांड वाली क्रीम में मौजूद मरकरी जैसे केमिकल किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं और मेंब्रेनस नेफ्रोपैथी जैसी बीमारी का खतरा बढ़ा सकते हैं।

33 साल की कानपुर की महिला ने रंग गोरा करने के लिए मुंबई से एक क्रीम खरीदी। 15 से 20 दिन क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद महिला के पैर और चेहरे पर सूजन आ गई। यह देखकर वह डर गई और डॉक्टर से तुरंत संपर्क किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि जांच में किडनी की बीमारी निकली। 

डॉक्टर ने बताया कि महिला की यूरिन से प्रोटीन आने की समस्या होने लगी।। महिला ने चेहरे को गोरा बनाने के लिए कुछ समय पहले ऑनलाइन बिना ब्रांड क्रीम खरीदी थी। अब महिला का इलाज चल रहा है। फेयरनेस क्रीम व कॉस्मेटिक उत्पाद आजकल ऑनलाइन खूब बिक रहे हैं। ऐसे में यह पहचानना मुश्किल होता है कि कौन से उत्पाद आपके चेहरे के लिए अच्छे हैं? आज वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day) पर जानते हैं कि किस तरीके से चेहरे को गोरा बनाने वाली क्रीम आपकी किडनी को खराब कर सकती हैं?

फेयरनेस क्रीम का किडनी से क्या है कनेक्शन?

ऐसा नहीं है कि सभी फेयरनेस क्रीम किडनी खराब कर देती हैं। जब बिना ब्रांड के क्रीम खरीदी जाती है, तो उनमे हानिकारक केमिकल्स का खतरा रहता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन क्रीम्स में मरकरी की अधिक मात्रा किडनी में नेल वन एंटीबॉडी का कारण बनती है। यह समस्या किडनी के फिल्टर की क्षमता को प्रभावित करता है। इस कारण से किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती। अगर आप भी फेयरनेस क्रीम खरीदना चाहती हैं, तो लेबल में मरकरी या पारे के बारे में जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: RO Water Health Effects: कहीं शरीर कमजोर तो नहीं कर रहा RO का पानी? डॉक्टर ने बताया सही सॉल्यूशन

मेंब्रेनस नेफ्रोपैथी की बढ़ती है समस्या

गणेश शंकर विद्यार्थी सुपर स्पेशलिटी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर युवराज गुलाटी एक न्यूजपेपर को बताते हैं कि महीने में 50 से ज्यादा ऐसे मामले आते हैं, जिन्हें मेंब्रेनस नेफ्रोपैथी कंडीशन होती है। इस कारण से गुर्दे में असामान्य मात्रा में प्रोटीन रिसाव होने लगता है। ब्लड और यूरिन में प्रोटीन का स्तर सामान्य से लगभग 10 गुना अधिक होने से किडनी फेलियर की क्षमता प्रभावित होती है।

और पढ़ें: Pimple Patches Benefits: मेकअप के बिना भी दिखेगी क्लियर स्किन, पिंपल पैचेज के कमाल के फायदे

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका