Benefits of acne patches: पिंपल पैचेज मुंहासों को जल्दी सूखाने और बैक्टीरिया से बचाने में मदद करते हैं। जानें पिंपल पैचेज के फायदे क्या हैं और इन्हें खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
स्किनकेयर न सिर्फ त्वचा को गंदगी से बचाता है बल्कि समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है। आजकल लड़कियों के बीच एक खास स्किनकेयर पॉपुलर हो रहा है। पिंपल पैचेज (Pimple Patches) का नाम ज्यादातर लड़कियों की जुबान में है। छोटे-छोटे ट्रांसपेरेंट स्टिकर जैसे पिंपल पैचेज फेस में लगाने से न सिर्फ पिंपल छिप जाता है बल्कि चेहरे की सुंदरता भी बढ़ जाती है। इन्हें सीधे पिंपल या मुंहासे पर लगाया जाता है। आमतौर पर पैचेज हाइड्रोकोलॉइड (Hydrocolloid) मटेरियल से बने होते हैं। जानिए किस तरह से पिंपल स्टिकर स्किनकेयर का काम करते हैं और इनके फायदे क्या होते हैं।
पिंपल पैचेज क्यों हो रहे हैं पॉपुलर?
पिंपल पैचेज आजकल ऑनलाइन डिमांड में हैं। ये पिंपल से निकलने वाले लिक्विड और गंदगी को सोखकर उसे जल्दी सूखने में मदद करते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो पिंपल पैचेज न सिर्फ मुंहासे को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं बल्कि त्वचा पर दाग भी नहीं पड़ता है।
और पढ़ें: RO Water Health Effects: कहीं शरीर कमजोर तो नहीं कर रहा RO का पानी? डॉक्टर ने बताया सही सॉल्यूशन
पिंपल पैचेज के क्या होते हैं फायदे?
- पिंपल को जल्दी सूखाने में मदद करने वाले पिंपल पैचेज मुंहासे के अंदर जमा तरल और तेल को अब्जॉर्ब कर लेते हैं। इस कारण से चेहरे की लालिमा और सूजन कम हो जाती है।
- पिंपल पैचेज लगाने से बैक्टीरिया से सुरक्षा भी मिलती है। पिंपल बाहरी धूल, गंदगी और बैक्टीरिया से रहता है और इंफेक्शन का खतरा न के बराबर रहता है।
- फेस में एक पिंपल हो जाए तो दिनभर में बार बार उसे छूने का मन करता है। पिंपल को छूने की आदत से बचाव के लिए पिंपल पैचेज खरीदे जा सकते हैं। इससे पिंपल को छूने या फोड़ने की कोशिश नाकाम रहेगी और दाग भी नहीं पड़ेंगे।
- आपको पिंपल पैच ट्रांसपेरेंट भी मिल जाएंगे। इन्हें लगाने के बाद मेकअप भी किया जा सकता है। हल्के मेकअप के नीचे से नजर भी नहीं आते हैं और चेहरे पर पिंपल का पता भी नहीं चलता है।
पिंपल पैचेज खरीदते समय क्या रखें ध्यान?
सैलिसिलिक एसिड, टी ट्री ऑयल या सेंटेला जैसे तत्व वाले पिंपल पैचेज खरीदें। साथ ही पिंपल के साइज के हिसाब से पैचेज का चयन करें। खरीदते समय ब्रांड ध्यान रखें और स्किन एलर्जी भी चेक कर लें।
और पढ़ें: भारत में इलाज को लेकर अमेरिकी टूरिस्ट ने किया गर्व करने वाला कमेंट-WATCH VIDEO
