लॉकडाउन में अगर हो रहे हैं ज्यादा तनाव के शिकार तो आजमाएं ये 5 टिप्स, मिलेगी राहत

कोरोना वायरस महामारी के चलते लंबे समय से लगे लॉकडाउन के कारण लोग कई तरह की मानसिक समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। 

Manoj Jha | Published : May 5, 2020 12:22 PM IST / Updated: May 05 2020, 05:55 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के चलते लंबे समय से लगे लॉकडाउन के कारण लोग कई तरह की मानसिक समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। ज्यादातर लोग घर पर रहते-रहते बोर हो गए हैं। बहुत से लोग कामकाज छूट जाने की चिंता में भी पड़ गए हैं। भविष्य में क्या होगा, इसकी आशंका से भी लोग परेशान हैं। कई लोग आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जाहिर है, ऐसे में वे तनाव और एंग्जाइटी के साथ डिप्रेशन के शिकार भी हो रहे हैं। माइंड रिलैक्स नहीं हो पाने के कारण वे चिड़चिड़े हो रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर उन्हें तेज गुस्सा आ जाता है। यह गुस्सा वो बच्चों और घर के दूसरे लोगों पर उतारते हैं। जानें, लॉकडान में कैसे मानसिक परेशानियों से बच सकते हैं। 

1. कोई अच्छी किताब पढ़ें
विश्वविख्यात साहित्यकार मक्सिम गोर्की ने किताबों को दुनिया का सबसे अनोखा आविष्कार बताया था। किताबों को सबसे बेहतर दोस्त भी बताया गया है। किताबें पढ़ना बहुत ही अच्छी आदत है। इसलिए अभी के खाली समय का इस्तेमाल किताबें पढ़ने में लगाएं। इससे एंटरटेनमेंट के साथ आपकी नॉलेज भी बढ़ेगी। पढ़ने से लैंग्वेज स्किल बढ़ती है। इसलिए पढ़ने को अपनी आदत में शुमार करना चाहिए।

Latest Videos

2. म्यूजिक सुनें
म्यूजिक तनाव से राहत दिलाता है। इसलिए हर आदमी को कुछ समय म्यूजिक का आनंद जरूर लेना चाहिए। यहां खास बात ये है कि किस तरह के म्यूजिक का चुनाव करें। आज का ज्यादातर सिनेमाई संगीत शोर-शराबे से भरा है। इस तरह का म्यूजिक से मन को शांति नहीं मिल सकती। इसलिए अच्छे संगीत का चुनाव करें। आज इंटरनेट के सर्वसुलभ हो जाने के कारण बढ़िया संगीत आसानी से उपलब्ध है। 

3. बच्चों के साथ समय बिताएं
लॉकडाउन में आप बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं। बच्चे भी चाहते हैं कि पेरेन्ट्स उनके साथ समय बिताएं। आप बच्चों के साथ बैठ कर उन्हें कहानियां सुना सकते हैं। उनसे बातें कर सकते हैं। उन्हें कोई कविता या गीत सुनाने को कह सकते हैं। चाहें तो उनके साथ कोई इनडोर गेम खेल सकते हैं।

4. योग जरूर करें
योग करने से तनाव बहुत जल्दी दूर होता है। सुबह उठने के बाद एक निश्चित समय पर योग जरूर करें। इससे मन को काफी शांति मिलती है। डॉक्टर भी योग से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं। प्राणायाम करने से मानसिक समस्याओं में काफी लाभ देखा गया है। इसके साथ ही, नियमित एक्सरसाइज करना भी नहीं भूलें।

5. घरेलू कामों में दें समय
अगर आप ज्यादा समय तक खाली बैठे रहेंगे तो तनाव की समस्या पैदा होगी। टीवी देखने और सोशल साइट्स पर ज्यादा समय बिताने से भी तनाव बढ़ता है। इसलिए आप लॉकडाउन के दौरान घरेलू कामों में समय लगा सकते हैं। आप घर की साफ-सफाई करने के साथ नए ढंग से घर की साज-सज्जा भी कर सकते हैं। अगर आपकी रुचि खाना बनाने में हो तो किचन में कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। इससे आपका समय आसानी से बीतेगा और टेंशन भी कम होगी।

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील