
लाइफस्टाइल डेस्क: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। दरअसल, साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और भारतीय सैनिकों ने देश प्रेम और बलिदान का अदम्य साहस दिखाया था। देश के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों की बहादुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए और उन्हें सलाम करने के लिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस बार भारत कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व क्या है।
क्या है कारगिल विजय दिवस का इतिहास
कारगिल युद्ध की शुरुआत भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में ही हो गई थी। जिसके कारण पाकिस्तान बांग्लादेश से एक अलग देश बन गया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव जारी रहा, इसमें सियाचिन ग्लेशियर पर हावी होने की लड़ाई जारी रही। इसके बाद 1998 में परमाणु हथियार का टेस्ट किया गया, जिसके कारण दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ता गया, लेकिन युद्ध में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए फरवरी 1999 में लाहौर डिक्लेरेशन पर साइन किया गया, पर पाकिस्तान कहां बाज आने वाला था। पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने कश्मीर और लद्दाख के बीच लिंक तोड़ने और अशांति पैदा करने के लिए उत्तरी कारगिल नियंत्रण रेखा (LOC) के भारतीय इलाके में घुसपैठ की कोशिश की और वहां पर कब्जा जमाने का प्लान बनाया।
2 महीने तक दुर्गम पहाड़ी पर चला युद्ध
मई 1999 में भारत को पाकिस्तान की घुसपैठ का पता चला। इसके बाद इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन विजय शुरू किया और कारगिल युद्ध हुआ। यह युद्ध मई से लेकर जुलाई 1999 तक चला। दो महीने तक लगातार भारतीय सैनिक दुर्गम पहाड़ियों पर ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तानियों को खदेड़ने की कोशिश करते रहे और कामयाब भी हुए।
26 जुलाई 1999 को जीता कारगिल युद्ध
कई महीनों के संघर्ष के बाद 26 जुलाई 1999 को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानियों को खदेड़ कर जीत दर्ज की और पाकिस्तान की नापाक कोशिश को जड़ से खत्म कर दिया। इसके बाद हर साल 26 जुलाई को देश के सैनिकों को सलाम करने के लिए और अपनी जान की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थाओं में कार्यक्रम होते हैं और बच्चों को कारगिल विजय दिवस की गाथा सुनाई जाती है।
और पढ़ें- Kargil Vijay Diwas 2024: कारगिल दिवस पर दोस्तों को भेजें ये संदेश और शायरी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.