देश में कोरोनाः 46 हजार से अधिक केस, 1575 की मौत; दिल्ली में तैनात ITBP के 45 जवान संक्रमित मिले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3656 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हजार 437 हो गई है। वहीं, अब तक 1566 लोगों की जान भी जा चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 12 हजार 847 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 

Asianet News Hindi | Published : May 5, 2020 2:13 AM IST / Updated: May 06 2020, 07:56 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3656 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हजार 437 हो गई है। वहीं, अब तक 1566 लोगों की जान भी जा चुकी है। सोमवार को महाराष्ट्र में 1567, गुजरात में 376, दिल्ली में 349, तमिलनाडु में 527, राजस्थान में 175, समेत 3656 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 12 हजार 847 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 42 हजार 836 हैं। 29 हजार 685 का इलाज चल रहा है। 11 हजार 762 ठीक हो चुके हैं और 1389 की मौत हुई। बीते 24 घंटे में 2573 नए मामले आए, रिकॉर्ड 1074 मरीज भी ठीक हुए, जबकि 83 मरीजों ने दम तोड़ा। अब देश में संक्रमितों की रिकवरी रेट बढ़कर 27.52% हो गई है।

ITBP के 45 जवान संक्रमित मिले
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 45 कर्मियों को अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली में 43 जवानों को आंतरिक सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था और  2 को दिल्ली पुलिस के साथ लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था

कानून मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी रैंक का अफसर कोरोना पॉजिटिव

कानून मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी स्तर के एक अधिकारी भी मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। मामला सामने आने के बाद शास्त्री भवन स्थित कानून मंत्रालय के चौथी मंजिल के एक हिस्से को सील कर दिया गया है। लिफ्ट को भी बंद कर दिया गया है और सैनेटाइज किया जा रहा है। डिप्टी सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी रोहिणी के सेक्टर 13 में रहने वाले हैं। आखिरी बार वह 23 अप्रैल को दफ्तर आए थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने पिता की बीमारी का हवाला देते हुए 1 मई तक की छुट्टी ली थी।

कोरोना अपडेट्स-

-पश्चिम बंगाल में केंद्र की टीम ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की मौत की दर 12.8% है, जो देश में सबसे ज्यादा है। वहीं, राज्य में 72 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए। अब प्रदेश में इनकी संख्या 516 हो गई है। इनमें से 318 अकेले कोलकाता में हैं। 

-UPSC ने सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा फिलहाल टाल दी है। यह परीक्षा 31 मई को होनी थी। लॉकडाउन की वजह से परीक्षा की नई तारीख 20 मई को घोषित की जाएगी।

-सरकार अब टेलीमेडिसीन के लिए आरोग्य सेतु मित्र ऐप लॉन्च करेगी। बड़े पैमाने पर लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जा रही है।

-दिल्ली में बीएसएफ के मुख्यालय में भी एक संक्रमित पाया गया है। वह 1 मई को ड्यूटी पर आया था। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली में बीएसएफ के 25 जवान संक्रमित पाए गए। इस सुरक्षा बल के कुल 54 जवान संक्रमित हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल- 

महाराष्ट्र- यहां पिछले 24 घंटे में 1567 नए केस सामने आए हैं। मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 8800 है। जबकि पुणे में 1396 मरीज है। राज्य में अब तक 583 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को यहां 35 मरीजों ने दम तोड़ा है। राज्य सरकार ने मुंबई और पुणे को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में शराब की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। पुणे और मुंबई में प्राइवेट ऑफिस और उद्योग पूरी तरह बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में सिर्फ 33 फीसदी कर्मचारी काम करेंगे। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2942 हो गई है। जबकि अब तक 165 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 105 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही 9 लोगों की जान गई है। राज्य में सबसे अधिक मरीज इंदौर में हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1611 है। जबकि राजधानी भोपाल में 563 मरीज हैं। प्रदेश के ग्रीन और ऑरेंज जिलों में दुकानें खुलने लगी हैं। मंगलवार से शराब और भांग की दुकानें भी खुलेंगी। हालांकि, राज्य सरकार हॉटस्पॉट इलाकों में कोई रियायत नहीं दी है। 

राजस्थान- यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3061 है। जबकि पिछले 24 घंटे में 175 नए केस सामने आए हैं। इनमें से जोधपुर में 89, चित्तौड़गढ़ में 23, जयपुर में 29, पाली में 15 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक 1356 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि 75 की मौत हुई। 

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4898 हो गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 349 नए रीज सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को सबसे ज्यादा 427 संक्रमित मिले थे। राज्य में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही राहत की बात है कि यहां अब तक 1431 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में पिछले 24 घंटे में 121 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 2766 हो गई है। वहीं, यहां मरने वालों का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। राज्य के आगरा जिलमें मरीजों की संख्या सबसे अधिक 628 है। लॉकडाउन फेज-3 में कंटेनमेंट एरिया में कोई छूट नहीं दी गई है। इसके अलावा रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में राहत दी गई हैं। कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर अधिकांश जिलों में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक शराब की एकल दुकानें खुल सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग और निर्माण के काम शुरू करने की अनुमति दी गई है।

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र14541114932465583
दिल्ली48983403143164
मध्यप्रदेश29421921856165
तमिलनाडु35502110140931
राजस्थान30611546143877
गुजरात580442901195319
उत्तर प्रदेश2766191480250
तेलंगाना108547158529
आंध्र प्रदेश1650109352433
केरल5003446204
कर्नाटक65130232127
जम्मू-कश्मीर72641530308
पश्चिम बंगाल1259908218133
हरियाणा51725725406
पंजाब1232108112823
बिहार52839512904
ओडिशा1691086001
उत्तराखंड60203901
हिमाचल प्रदेश41023402
छत्तीसगढ़582236-
असम43093301
झारखंड115852703
चंडीगढ़102802101
लद्दाख422517-
अंडमान निकोबार 330132-
मेघालय12011001
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी120606-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा292702-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL46,43732,02012,8471,566

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

 

Share this article
click me!