देश में कोरोना: अब तक 3500 से ज्यादा केस, 1159 की मौत; 9288 लोग हुए ठीक

 कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।  अब तक 34863 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसका 25% से ज्यादा यानी करीब 9059 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 हजार से ज्यादा मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक देश में 1154 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1800 नए केस सामने आए हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 1, 2020 2:09 AM IST / Updated: May 01 2020, 05:48 PM IST

नई दिल्ली.  कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 3500 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसका 25% से ज्यादा यानी करीब 9288 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 हजार से ज्यादा मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक देश में 1159 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1800 नए केस सामने आए हैं।  पिछले 24 घंटे में 1800 नए केस सामने आए हैं।  ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1993 नए केस सामने आए हैं, वहीं 73 लोगों की मौत हुई है। 

चार राज्यों का लॉकडाउन ना हटाने का ऐलान
पंजाब, तेलंगाना, बंगाल के त्रिपुरा ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। उधर, राज्यों ने अपने राज्य से बाहर फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों की वापसी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना, बिहार और झारखंड ने केंद्र सरकार से विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की है, जिससे मजदूर वापस आ सकें। वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी यही मांग रखी है। उन्होंने केंद्र से कहा है कि बसों से लोगों को लाने में महीनों लगेंगे। हालांकि, केंद्र ने साफ कर दिया है कि फंसे लोग सिर्फ बसों से ही लाए जाएंगे। 

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल 

महाराष्ट्र : राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 583 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद यहां मरीजों की संख्या 10498 हो गई है। राज्य में बुधवार को 27 संक्रमितों की मौत हुई। धारावी में नए संक्रमितों की संख्या इसी दौरान 14 रही। अब तक महाराष्ट्र में कुल 459 लोगों की मौत हो चुकी है। 

गुजरात : गुजरात में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, यहां मामले सामने आने की दर में कुछ कमी हुई है। यहां पिछले 24 घंटे में 313 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक कोरोना के 4395 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 214 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दिल्ली: दिल्ली में 76 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 3515 केस सामने आ चुके हैं। 59 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 1094 लोग ठीक हो चुके हैं। 

मध्यप्रदेश : राज्य में संक्रमण के मामले में कुछ कमी हुई है। पिछले 24 घंटे में यहां 65 नए केस सामने आए हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट ने कुल 2625 मामलों की पुष्टि की है। जबकि 137 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में सबसे ज्यादा 1486 केस और 68 मौतें हुईं। भोपाल में 508 मामले और 15 मौत हुई हैं।  

राजस्थान : यहां बुधवार को 144 नए मामले आए। राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद अब तक 58 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या 2582 तक पहुंच गई है। हालांकि अब तक 893 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश : राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या  2211 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 40 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात है कि यहां अब तक 551 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र1049882661773459
दिल्ली35152362109459
मध्यप्रदेश26252006482137
तमिलनाडु23231038125827
राजस्थान2582163189358
गुजरात43953568613214
उत्तर प्रदेश2211162055140
तेलंगाना103856844228
आंध्र प्रदेश1403105132131
केरल49811138304
कर्नाटक56531322321
जम्मू-कश्मीर61439021608
पश्चिम बंगाल75860112433
हरियाणा33910023504
पंजाब48035610420
बिहार4253398402
ओडिशा1421023901
उत्तराखंड572136-
हिमाचल प्रदेश40201802
छत्तीसगढ़400436-
असम43132901
झारखंड110881903
चंडीगढ़745618-
लद्दाख220517-
अंडमान निकोबार 331716-
मेघालय1211-01
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी070304-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा020002-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL33,36223,7558,5251,082

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!