Corona Virus: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 105.43 करोड़ के पार, जानें देश में महामारी का हाल

Published : Oct 30, 2021, 01:07 PM ISTUpdated : Oct 30, 2021, 01:10 PM IST
Corona Virus: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 105.43 करोड़ के पार, जानें देश में महामारी का हाल

सार

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन(Corona vaccination) का आंकड़ा  105.43 करोड़ के पार हो गया है। पिछले 24 घंटे में 56 लाख से अधिक डोज लगाए गए हैं। इस बीच 14 हजार नए केस सामने आए हैं।

नई दिल्ली. देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना वैक्सीनेशन(Corona vaccination) का आंकड़ा  105.43 करोड़ के पार हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 56,91,175 खुराकें दी गईं। 30 अक्टूब की सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,05,43,13,977 के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,05,30,690 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।

यह भी पढ़ें-Unique Designs: आखिर छत पर किस तरह उतर गया ये जहाज; कैसे हुआ ये चमत्कार, पढ़िए एक गजब गांव की कहानी

यह है देश में कोरोना का हाल
पिछले 24 घंटों में 13,543 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,41,175 है। परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.19 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें-फिर विवादों में JNU: वेबिनार में भारतीय अधिकृत कश्मीर लिखने पर खड़ा हुआ विवाद

लगातार एक्टिव केस में कमी
पिछले लगातार 125 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,313 नए मामले सामने आए हैं। इस समय यह 0.47 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

यह भी पढ़ें-Delhi HC ने Twitter से कहा: लोगों की भावनाओं का ख्याल कीजिए और हिंदू देवी-देवताओं के आपत्तिजनक पोस्ट हटाइए

देश में कोविड जांचें
देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,76,850 जांच की गईं। भारत ने अब तक 60.70 करोड़ से अधिक (60,70,62,619) नमूनों की कोविड जांच की है। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 36 दिनों में 2 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.22 प्रतिशत है। वह भी पिछले 26 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 61 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

यह भी जानें
उन राज्यों के यात्रियों के लिए त्रिपुरा में प्रवेश के लिए नकारात्मक आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य है, जहां 30 अक्टूबर से एक से अधिक जिलों में सकारात्मकता दर 5% या उससे अधिक है, भले ही 30 अक्टूबर से COVID19 टीकाकरण की स्थिति कुछ भी हो। त्रिपुरा सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं।

11 करोड़ लोगों ने समय बीतने के बावजूद नहीं ली दूसरी खुराक
कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ले चुके 11 करोड़ से अधिक लोगों ने दो खुराकों के बीच निर्धारित अंतराल समाप्त होने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं लगवाई है। आंकड़े बताते हैं कि 6 सप्ताह से अधिक समय से 3.92 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने दूसरी डोज नहीं ली है। इसी तरह करीब 1.57 करोड़ लोगों ने चार से छह सप्ताह देरी से और 1.5 करोड़ से अधिक ने दो से चार सप्ताह देरी से कोविशील्ड या कोवैक्सिन की अपनी दूसरी डोज नहीं ली है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो