कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर महाराष्ट्र में एक जनसभा के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर महाराष्ट्र में एक जनसभा के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग अपना गुस्सा जता रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी के 31 सेकंड के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें राहुल गांधी को चुनावी जनसभा के मंच पर देखा जा सकता है। मंच पर आने के बाद जनसभा के आयोजक नेताओं द्वारा राहुल गांधी का स्वागत किया जाता है। सम्मान में उन्हें पगड़ी पहनाई जाती है और चादर भेंट किया जाता है।

Scroll to load tweet…

राहुल गांधी पगड़ी और चादर को खुशी-खुशी स्वीकार कर लेते हैं। तभी एक नेता उन्हें शिवाजी महाराज की मूर्ति भेंट करने की कोशिश करते हैं। राहुल गांधी शिवाजी महाराज की मूर्ति के साथ फोटो तो खिंचवा लेते हैं, लेकिन उसे स्वीकार नहीं करते। राहुल गांधी द्वारा मूर्ति नहीं लेने से उसे भेंट कर रहे नेता की स्थिति अजीब हो जाती है। वह मूर्ति को कभी टेबल पर रखने की कोशिश करते हैं तो कभी राहुल गांधी को देने की।

मराठा गौरव थे छत्रपति शिवाजी महाराज

बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के वीर सपूतों में से एक थे। वह मराठा गौरव थे। उनका जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उन्होंने मुगलों के खिलाफ कई लड़ाई जीती थी।

यह भी पढ़ें- पीएम का राहुल पर पलटवार, कहा- मोदी के आंसू वे ही समझेंगे जिन्होंने गरीबी देखी है, चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले नहीं

महाराष्ट्र में हैं लोकसभा की 48 सीटें

लोकसभा सीटों के मामले में महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश (80 सीटों) के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां लोकसभा की 48 सीटें हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस का गठबंधन शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) के साथ है। कांग्रेस 17सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें- पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने लौटाया टिकट, बोलीं-फंडे देने को तैयार नहीं थी पार्टी