कोरोना अपडेट@18 April: गुजरात में 173 तो MP में 45 नए केस, जयपुर में 2 मौतें, देश में 14 हजार पॉजिटिव

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हजार 707 हो गई है। जबकि अब तक 496 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को गुजरात में 173 नए मरीज सामने आए हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 18, 2020 2:01 AM IST / Updated: Apr 18 2020, 05:39 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हजार 700 तक पहुंच गई है। देश में अब तक 496 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में सबसे अधिक 7 लोगों ने शनिवार को दम तोड़ा। वहीं, कोरोना संक्रमण के शिकार पंजाब में एक एसीपी की भी मौत हो गई है। शनिवार को गुजरात में सबसे अधिक 173 नए मरीज सामने आए हैं। इन सब के बीत अच्छी खबर सामने आई है कि शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। किसी एक दिन में सबसे ज्यादा 304 संक्रमित शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। एक दिन पहले भी 259 मरीज ठीक हुए थे। तमिलनाडु में शुक्रवार को 103 मरीज स्वस्थ हुए। इसके बाद इंदौर में 35 लोग कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहे। इनमें से 34 शहर के जबकि एक अन्य खरगोन का मरीज है। अच्छी बात यह रही है कि शुक्रवार को शहर में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। 

राजस्थान में 53 तो मध्यप्रदेश में 45 नए मरीज

शनिवार को राजस्थान में 53 नए केस सामने आए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश में संक्रमण के 45 नए मामले, आंध्र प्रदेश में 31 तो पश्चिम बंगाल में 32 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन सब के इतर कर्नाटक में 12 तो हरियाणा में 4 नए मरीज मिले हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में आज अभी तक मौत की खबर सामने नहीं आई है। 

नेवी के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव

भारतीय नौसेना में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। 21 नाविक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है। आर्मी के बाद नौसेना में संक्रमण का पहला मामला है। नेवी ने बताया कि ये सभी एक नाविक के संपर्क में आए थे, जिसका 7 अप्रैल को टेस्ट पॉजिटिव आया था। नौसेना ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, 'मुंबई में नौसेना परिसर में 21 नेवी पर्सनल की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मुंबई के तट पर खड़े आईएनएस आंग्रे के 20 नाविक शामिल हैं।' ये सभी नौसैनिक आईएनएस-आंग्रे की आवासीय सुविधाओं में रह रहे थे। यह शिप वेस्टर्न नेवल कमांड के नेवल ऑपरेशन को लॉजिस्टिक्स और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट मुहैया कराता है। नौसेना के अफसर उन लोगों का पता लगा रहे हैं, जो संक्रमित नौसैनिकों के संपर्क में आए हैं। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित नौसैनिक ड्यूटी या फिर अन्य कामों से किन-किन जगहों पर गए थे।

भीलवाड़ा में अब एक भी मरीज नहीं 

इसके अलावा महाराष्ट्र में 31, हरियाणा में 21, दिल्ली में 20 और राजस्थान में 19 मरीज स्वस्थ हुए। राजस्थान में कोरोना का एपिसेंटर रहे भीलवाड़ा में अब सभी कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। यहां के अस्पताल में भर्ती आखिरी दो रोगी भी स्वस्थ हो गए। इन्हें शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई है। भीलवाड़ा में अब तक 28 केस आए थे, जिनमें से 26 ठीक हो गए जबकि 2 की मौत हुई। यह आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल 13,387 केस सामने आ चुके हैं। 1749 लोग ठीक हो चुकी है। पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो एक दिन में 1007 नए मामले सामने आए हैं, 23 नई मौंत भी हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, लॉकडाउन से पहले कोरोना मामलों की डबलिंग रेट लगभग 3 दिन लग रहे थे, पिछले 7 दिनों के आंकड़ों के अनुसार मामलों को डबलिंग रेट अब 6.2 दिनों की है। 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तो डबलिंग रेट देश की डबलिंग रेट से भी कम है। 

केरल में शुक्रवार को सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव मिला

देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 14 हजार 404 पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 491 है। केरल में शुक्रवार को सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव मिला जबकि सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 118 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 3 हजार 320 है जबकि केरल में 395 मरीज हैं। यहां शुक्रवार को 10 और मरीज ठीक हुए। गुजरात में शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 170 नए मरीज मिले। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 146, महाराष्ट्र में 118, राजस्थान में 98, दिल्ली में 67, तमिलनाडु में 56 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

चीन से आई 63 हजार पीपीई किट सही नहीं

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चीन से आई 63 हजार पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट तय मानकों के मुताबिक नहीं पाई गईं। इससे पहले, दिन में सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया था कि मई तक देश में ही 10 लाख रैपिड टेस्ट किट बना ली जाएंगी। पीपीई और वेंटिलेंटर्स के लिए भी स्वेदशी डिजाइन तैयार किया जा रहा है। एक दिन पहले चीन से आई 5 लाख रैपिड टेस्टिंग किट राज्यों को सौंप दी गई हैं। 

गृह मंत्रालय ने कहा- राज्य रोहिंग्या मुसलमानों की कराएं स्क्रीनिंग

कोरोना के संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इन सब के बीच गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से अपने यहां रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की स्क्रीनिंग करने के लिए कहा है। इस संबंध में एक चिठ्ठी लिखी गई है। इसमें कहा गया है कि बड़ी संख्या में रोहिंग्या भी तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए थे। ऐसे में इनकी जांच जरूरी है। गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा की सरकारों से इनकी लोकेशन भी साझा की है। 

राज्यों का हाल

महाराष्ट्र- राज्य में शुक्रवार को 118 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को www.covid19india.org के मुताबिक किसी भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। साथ ही मौत की भी खबर सामने नहीं आई है। राज्य में 1 मार्च से 15 अप्रैल के बीच कुल 56 हजार 673 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें से 52 हजार 762 टेस्ट निगेटिव आए। यहां शुक्रवार को 7 मरीजों की मौत हुई। इसमें से मुंबई में 5 और पुणे में 2 लोगों ने दम तोड़ा। इसके साथ ही मुंबई में इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 121 हो गया। हालांकि राहत की बात है कि 31 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3320 हो गई है। जबकि अब तक 201 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मध्यप्रदेश-  राज्य में शनिवार को संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि अभी तक राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज के मौत की खबर सामने नहीं आई है। इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के 50 नए मामले आए। इसके साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 892 हो गई।  संक्रमितों के मामले में 196 मरीजों के साथ भोपाल दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1355 तक पहुंच गई है। यहां अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान- राज्य में कोरोना का एपिसेंटर रहे भीलवाड़ा में सभी 26 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां 28 संक्रमित थे लेकिन 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में शनिवार को संक्रमण के 53 नए केस सामने आए हैं। यहां शनिवार को भरतपुर में सबसे अधिक 27 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, जयपुर में अब तक 497 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि जयपुर में शनिवार को 2 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 

उत्तरप्रदेश- अब तक राज्य के 49 जिलों में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।शनिवार को राज्य सरकार ने कोटा में फंसे सभी 7 हजार छात्रों को वापस बुला लिया है। सभी छात्र आज सुबह यूपी पहुंचे। जहां उना मेडिकल टेस्ट कर घर भेज दिया गया है। शनिवार को अभी तक एक भी केस सामने नहीं आए हैं। शुक्रवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि एक दिन पहले 2 हजार 962 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए थे जबकि 74 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 849 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 

गुजरात- राज्य में सबसे अधिक 173 नए मामले शनिवार को सामने आए। आज 7 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 1272 हो गई है। जबकि यहां अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।  आज अहमदाबाद में सबसे अधिक 143 नए मरीज मिले हैं। वहीं, सुरत में 16 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को संक्रमण के 170 नए मामले सामने आए। केंद्र सरकार ने कोरोना की जांच के लिए गुजरात को 24 हजार रैपिड टेस्टिंग किट दी है। इससे कंटेनमेंट जोन में तेजी से जांच करने में मदद मिलेगी। यहां सबसे ज्यादा 590 मरीज अहमदाबाद में हैं। शहर में पिछले 5 दिन में 302 मामले सामने आए हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए7

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र33202788331201
दिल्ली170715937242
मध्यप्रदेश135512167069
तमिलनाडु1323102528315
राजस्थान1282108018319
गुजरात127211368848
उत्तर प्रदेश8497538214
तेलंगाना76656118718
आंध्र प्रदेश6035464215
केरल39513825502
कर्नाटक3712708813
जम्मू-कश्मीर3282814205
पश्चिम बंगाल2872225510
हरियाणा2271368803
पंजाब2111673014
बिहार85473701
ओडिशा60382101
उत्तराखंड423309-
हिमाचल प्रदेश38201602
छत्तीसगढ़361224-
असम34240901
झारखंड3230-02
चंडीगढ़211209-
लद्दाख180414-
अंडमान निकोबार 130211-
मेघालय1110-01
गोवा070106-
पुदुचेरी070601-
मणिपुर020101-
त्रिपुरा0202--
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL14,70712,1552,056496

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!