कोरोना अपडेट्स@3 April: देश में 2640 संक्रमित, 73 की मौत; 24 घंटे में उप्र में 44 राजस्थान में 21 नए मामले

 कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 2600 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 73 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 192 लोग ठीक हो चुके हैं। तब्लीगी जमात के चलते पिछले 24 घंटे में मामलों में काफी तेजी आई है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 3, 2020 2:30 AM IST / Updated: Apr 03 2020, 02:55 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 2600 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 73 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 192 लोग ठीक हो चुके हैं। तब्लीगी जमात के चलते पिछले 24 घंटे में मामलों में काफी तेजी आई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 9 बजे वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने लोगों से 5 अप्रैल को रात 9 बजे लोगों से 9 मिनट तक घर के दरवाजे, बालकनी पर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की, जिससे कोरोना को प्रकाश की महाशक्ति का ऐहसास हो सके।

कोरोनावायरस से जंग में वर्ल्ड बैंक ने भारत को 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 7600 करोड़ की इमरजेंसी मदद को मंजूरी दी है। इस फंड के जरिए कोरोना के मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे मरीजों की स्क्रीनिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और डायग्नोस्टिक्स में मदद मिलेगी। साथ ही सुरक्षा और मडिकल उपकरण भी खरीदे जा सकेंगे।

क्या हैं राज्यों के हाल?

महाराष्ट्र: भारत में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां 423 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 42 लोग ठीक हो चुके हैं। 360 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले तमिलनाडु से सामने आए हैं। यहां 309 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर वे हैं, जो दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।

उत्तर प्रदेश: यहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के कुल 172 मामले हो गए हैं। 17 लोग ठीक हो चुके हैं। 2 लोगों की मौत हुई है। 107 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। यहां के कानपुर में पुलिस ने 8 विदेशी नागरिकों को बाबू पुरवा स्थित एक मस्जिद से निकाला है। ये सभी दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल हुए हैं। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर क्वारंटाइन किया गया है। वहीं, सहारनपुर में भी 57 विदेशियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये सभी जमात में शामिल हुए थे और सहारनपुर में छिपे थे। सहारनपुर के 20 लोग जमात में शामिल थे। इन सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। 

मध्यप्रदेश: यहां कुल 107 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मप्र का इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां गुरुवार को 14 लोग संक्रमित पाए गए। इंदौर में 89 लोग संक्रमित हैं। 

छत्तीसगढ़: कोरोना वायरस के संक्रमित 9 लोगों में 3 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, जमात में शामिल हुए 120 लोगों की पहचान हुई है। सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है, इनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल के ऊना में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी दिल्ली में जमात में शामिल हुए थे। ये सभी मंडी के रहने वाले हैं लेकिन ऊना में एक गांव में मस्जिद में छिपे थे।

राज्यवार देखिए आकंड़े

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र4233604221
केरल286256282
कर्नाटक1241101103
गुजरात95771008
उत्तरप्रदेश1721531702
तेलंगाना1541281709
राजस्थान1541510300
दिल्ली2932810804
हरियाणा573027-
पंजाब47410105
तमिलनाडु3093020601
मध्यप्रदेश10799-08
लद्दाख131003-
जम्मू-कश्मीर70650302
आंध्र प्रदेश16115902-
पश्चिम बंगाल53440306
चंडीगढ़1818--
छत्तीसगढ़090603-
उत्तराखंड100802-
बिहार2925301
गोवा0606--
हिमाचल प्रदेश06040101
ओडिशा060501-
मणिपुर0202--
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 1010-00
झारखंड0202--
पुदुचेरी0303--
TOTAL2640237519273

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!